{"_id":"63e0d3f7642f4828c127ec44","slug":"question-asked-to-union-minister-nitin-gadkari-on-bad-roads-of-delhi-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जब दिल्ली की खराब सड़कों पर पूछा सवाल, तो बोले- वो मेरी नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जब दिल्ली की खराब सड़कों पर पूछा सवाल, तो बोले- वो मेरी नहीं...
Mon, 06 Feb 2023 03:50 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 06 Feb 2023 03:50 PM IST
सार
नितिन गडकरी से जब एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा गया कि दिल्ली की सड़कें बहुत खराब है तो केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया कि वो मेरी नहीं हैं, मैं केवल राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जिम्मेदार हूं।
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय ट्रांसपोर्ट व हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने जब एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे को छोड़कर कहीं भी सड़कें खराब नहीं हैं। इस बीच जब उनसे कहा गया कि दिल्ली की सड़कें बहुत खराब हैं तो उन्होंने कहा कि मेरी हैं ही नहीं वो, मैं केवल राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जिम्मेदार हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए वाटर पॉवर, ट्रांसपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर और कम्यूनिकेशन बहुत जरूरत है। इससे रोजगार बढ़ेगा और अमृतकाल में देश की अर्थव्यवस्था और भी ज्यादा मजबूत होगी।
विज्ञापन
गडकरी ने कहा, देश में 26 सड़कें ऐसी बन रही हैं, जहां हवाई जहाज उतरेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जब इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम होगा तो निवेश आएगा। उद्यम लगेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे गरीबी दूर होगी। उन्होंने आगे कहा, कि इस बार के बजट में सबसे ज्यादा फंड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिया गया है। दरअसल, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा था कि 2023-24 के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है।
विज्ञापन
अगले पांच साल में साढ़े चार लाख नौकरी
गडकरी ने कहा, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने साढ़े चार करोड़ लोगों को नौकरी दी है। आने वाले पांच साल में यह सेक्टर साढ़े चार लाख लोगों को नौकरियां देगा। उन्होंने कहा, इस बार के बजट में हमारे मंत्रालय को दो लाख 70 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। उसस मैं छह लाख करोड़ रुपये से अधिक का काम करूंगा। आज हमारे पास 70 हजार करोड़ से अधिक के ऐसेट हैं।