{"_id":"5e9cf46a8ebc3e72c22b2aa3","slug":"quarantine-center-in-delhi-where-932-people-from-jamaat-handed-over-to-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के जिस क्वारंटीन सेंटर में 932 जमाती, वो अब सेना के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के जिस क्वारंटीन सेंटर में 932 जमाती, वो अब सेना के हवाले
Mon, 20 Apr 2020 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Apr 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली स्थित नरेला में देश के सबसे बड़े क्वारेंटाइन सेंटर में दिल्ली सरकार के मेडिकल स्टाफ को राहत देने के लिए दिन का प्रबंधन सेना ने अपने हाथ में ले लिया है। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने रविवार को बताया कि अब सिर्फ रात में दिल्ली सरकार के मेडिकल स्टाफ शिविर की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन
यहां एक अप्रैल से सेना की 40 सदस्यीय मेडिकल टीम तैनात की गई थी। यहां तब्लीगी जमात से जुड़े 932 संदिग्धों को रखा गया है। दिल्ली सरकार ने यह सेंटर मार्च के मध्य में तैयार किया था।
विज्ञापन
यहां 1250 लोगों को रखा जा सकता है। केंद्र ने कहा- हॉटस्पॉट के जितने भी क्षेत्र हैं उनमें संदिग्धों का पता लगाने के लिए सरकार रणनीति बदल रही है।
सेना ने इस क्वारंटीन सेंटर को 16 अप्रैल से अपने नियंत्रण में ले लिया है। इस क्वारनटीन सेंटर में फिलहाल 40 कर्मचारी कार्यरत हैं जिनमें 6 मेडिकल अफसर और 18 पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं।
विज्ञापन
इस सेंटर में 1200 से ज्यादा लोग भर्ती हैं जिनमें अधिकांश निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात से जुड़े हैं। सेना अपना काम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक देखती है जबकि इसके बाद का काम सिविल के हवाले होता है।