फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PWD swings into action immediately after the news is published; repair work on the Pingawan road begins.

Delhi NCR News: खबर छपते ही हरकत में आया पीडब्ल्यूडी, पिनगवां की सड़क की मरम्मत शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
इंपैक्ट : संवाद खबर का असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां।
तीन राज्यों हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले पिनगवां के मुख्य मार्ग की बदहाल सड़क को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। लंबे समय से अस्पताल के सामने बने जानलेवा गड्ढों से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने रविवार को मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। अमर उजाला ने 29 जून के अंक में सड़क की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में बताया गया था कि अस्पताल के सामने सड़क गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण तालाब का रूप ले चुकी है। रोजाना मरीजों, राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता था। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने मामले का संज्ञान लिया। विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंह सिंधु के आश्वासन के अनुरूप रविवार को मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। जेसीबी की मदद से सड़क पर जमा कीचड़ हटाया जा रहा है और गहरे गड्ढों में मिट्टी व रोड़ी डालकर उन्हें समतल किया जा रहा है।


स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत शुरू होने पर संतोष जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद विभाग ने समस्या पर ध्यान दिया है। उनका कहना है कि फिलहाल गड्ढे भरने से राहत मिलेगी, लेकिन सड़क का स्थायी पुनर्निर्माण कराया जाना भी जरूरी है, ताकि भविष्य में लोगों को दोबारा ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed