फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PWD starts preparations to build driving training school in Delhi

Delhi Driving School: दिल्ली सरकार का होगा अपना ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल, पीडब्ल्यूडी ने शुरू की तैयारी

Tue, 02 Jan 2024 09:05 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 09:05 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में सरकार का अपना ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल होगा। इसको बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने तैयारी शुरू कर दी है। जगह की तकनीकी जांच के लिए टेंडर जारी किया है। 

विज्ञापन
PWD starts preparations to build driving training school in Delhi
ड्राइविंग स्कूल - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

दिल्ली सरकार का अपना ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सोमवार को मलिकपुर गांव में इसे बनवाने के लिए जगह की तकनीकी जांच के लिए टेंडर जारी किया है।  जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में तैयार करने की बात कही गई है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाला जाएगा। इस ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल में भारी मालवाहक वाहनों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में हल्के वाहन चलाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह स्कूल अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। परिवहन विभाग ने इस ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल पर 36.74 करोड़ खर्च करेगा। पहले चरण में इसे भारी वाहन चालकों के लिए शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में यहां भारी मोटर वाहन लाइसेंस प्राप्त करने के लिए महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को पूर्ण प्रशिक्षण के बाद सरकार की बसों को चलाने का मौका दिया जाएगा। महिला चालकों को यहां कौशल परीक्षण सहित योग्यता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। महिला चालकों को बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान पर अतिरिक्त प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

अभी इस कार्य के लिए सरकारन ने निजी कंपनियों से करार किया है, जहां दिल्ली सरकार की बसों के लिए भी चालकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे स्कूल लोनी रोड, बुराड़ी और सराय काले खां में कई सालों से चल रहे हैं, लेकिन यह बनने वाला स्कूल दिल्ली सरकार का अपना स्कूल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed