फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi School Bomb Threat News South Delhi Amrita School Receives Bomb Threat, Police on Spot

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- विद्यालय में धमाका...

Tue, 16 May 2023 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 May 2023 10:27 AM IST
सार

Bomb Threat in Delhi Today: दिल्ली के साकेत के पुष्प विहार स्थित अमृता पब्लिक स्कूल में मंगलवार सुबह 6:45 बजे बम रखे होने की सूचना मिली। बम की सूचना ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Delhi School Bomb Threat News South Delhi Amrita School Receives Bomb Threat, Police on Spot
चंदन चौधरी, पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी दिल्ली - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली के साकेत के पुष्प विहार स्थित अमृता पब्लिक स्कूल में मंगलवार सुबह 6:45 बजे बम रखे होने की सूचना मिली। बम की सूचना ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि मेल आने के बाद स्कूल में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सभी जगह चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उनका कहना है कि यह पता किया जा रहा है कि यह मेल कहां से और किसने भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले डिफेंस कॉलोनी स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल और डीपीएस मथुरा रोड में बम रखे होने की दो दो बार सूचना मिल चुकी हैं। 26 अप्रैल को मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। स्कूल प्रशासन की ओर से 8:10 पर पीसीआर कॉल के जरिए स्कूल में बम होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर पहुंची।

दिल्ली के साउथ ईस्ट DCP राजेश देव ने कहा कि सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की बम डिस्पोजल टीम और लोकल पुलिस को तैनात किया गया। जांच में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।

 

इससे पहले, 12 अप्रैल को साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाना इलाके के सादिक नगर में स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली थी। धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। स्कूल प्रशासन द्वारा परिजनों के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज जारी कर यह बताया गया कि वह तुरंत स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को घर ले जाएं। यह मैसेज मिलते ही स्कूल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। परिजन बच्चों को लेकर निकलने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed