फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Push-ups in Canada and Australia broke the record, enter the name in the Guinness Book

पुशअप में तोड़ा कनाडा और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज

Thu, 23 Jun 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 23 Jun 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
Push-ups in Canada and Australia broke the record, enter the name in the Guinness Book
रोहताश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के खानपुर कला निवासी रोहताश ने पुशअप में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। ‘अमर उजाला’ से बातचीत करते हुए रोहताश ने बताया कि वर्ष 2007 में वह स्लिप डिस्क से पीड़ित हो गए थे।

विज्ञापन


डॉक्टर ने उन्हें हमेशा के लिए बेड से न उठने तक को कह दिया था। पिता का साया पहले ही उठ चुका था। लोगों की सलाह पर फिजियोथैरेपी करना शुरू किया। ग्रेटर नोएडा निवासी डॉ. रवींद्र की देखरेख में प्रतिदिन फिजियोथैरेपी होने लगी, साथ ही पतंजलि से दवाएं भी लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


धीरे-धीरे न केवल वह रोग से मुक्त हो गए, बल्कि पुशअप में विश्व रिकॉर्ड तक कायम कर दिया। उन्होंने बताया कि कनाडा का रिकॉर्ड एक घंटे में 2240 पुशअप का था। 31 अक्तूबर, 2015 को वाईडब्ल्यूसीए में एक घंटे में 2690 पुशअप करके रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी तरह 10,000 पुशअप आठ घंटे में पूरा करने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ ब्रह्मचारियों ने किया 1500 बार सूर्य नमस्कार

Push-ups in Canada and Australia broke the record, enter the name in the Guinness Book
सूर्य नमस्कार - फोटो : अमर उजाला

रोहताश ने 10102 पुशअप 7 घंटे 30 मिनट में पूरे कर दिए। योग शिविर में रोहताश ने दो और रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने 22 किलोग्राम वजन के साथ 3900 पुशअप का रिकॉर्ड तोड़कर 25 किलोग्राम भार के साथ 5125 पुशअप कर रिकॉर्ड बनाया।

यहीं नहीं 26 किलोग्राम वजन के साथ एक मिनट में 34 पुशअप का रिकॉर्ड था, जो रोहताश ने 45 किलो 300 ग्राम वजन के साथ एक मिनट में 41 पुशअप कर विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया। शुद्ध रूप से शाकाहारी रोहताश पुशअप अकादमी शुरू करना चाहते हैं।

आठ ब्रह्मचारियों ने किया 1500 बार सूर्य नमस्कार
पतंजलि योग पीठ के आठ ब्रह्मचारियों ने 1500 बार सूर्य नमस्कार कर रिकॉर्ड कायम किया है। रिकॉर्ड बनाने वालों में रवि व्योम शंकर झा, हर्षराम, गोविंद आर्य, गगन स्वामी, देवेंद्र, श्रीकांत, कुलदीप और राजपाल हैं।

आचार्य फूलचंद ने बताया कि अभी तक सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड 1200 का था, लेकिन संस्थान के ब्रह्मचारियों ने 1500 बार सूर्य नमस्कार कर रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए सभी पिछले बीस दिनों से पांच घंटे से अधिक समय तक अभ्यास करने में जुटे थे। शीर्षासन में भी रवि व्योम शंकर झा ने रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed