फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Purchase of goats at exorbitant prices in Delhi security tightened in many mosques including Jama Masjid

Bakrid: दिल्ली में मुंह मांगे दाम पर हुई बकरों की खरीदारी, जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में सुरक्षा की गई सख्त

Wed, 28 Jun 2023 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 07:58 PM IST
सार

बकरीद को देखते हुए प्रसिद्ध मस्जिद से लेकर इलाकों में स्थित छोटी मस्जिदों में गुरुवार की सुबह की नमाज की तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
Purchase of goats at exorbitant prices in Delhi security tightened in many mosques including Jama Masjid
दिल्ली में बकरीद की तैयारी पूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में बुधवार देर रात तक खासी चहल-पहल रही। इस अवसर पर लोग नए परिधान से लेकर  खान-पान की वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आए। वहीं, बकरा मंडियों में खरीदारों को बकरा व्यापारियों को मुंह मांगे दाम देने पड़े। 

विज्ञापन

सुबह से ही लोगों का बकरा मंडी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस अवसर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों में उत्साह देखते ही बन रहा था। बकरीद को देखते हुए प्रसिद्ध मस्जिद से लेकर इलाकों में स्थित छोटी मस्जिदों में गुरुवार की सुबह की नमाज की तैयारी पूरी कर ली गई है। नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईद की विशेष नमाज ज्यादातर मस्जिदों में सुबह सात बजे के आसपास होगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुस्लिम समाज के लोगों के साथ ही प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। बकरीद को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में बुधवार सुबह से ही चहल पहल दिखी। 

विज्ञापन

पुरानी दिल्ली में लगा अस्थाई बकरा बाजार भी खरीदारी को भीड़ से खचाखच भरा रहा। बकरा खरीदने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ जुट रही है। लोगों ने अमृतसरी नस्ल, तोतापरी, बरबरा, राजस्थानी समेत नई किस्म की नस्लों के बकरे की खरीदारी करते नजर आए। जो बकरा कुछ दिन पहले 60 हजार रुपये का मिल रहा था उसकी कीमत एक लाख पार थी। 

कमोबेश यही हाल जामा मस्जिद, चितली कबर, तुर्कमान गेट, लाल कुआं, सीलमपुर, जाफराबाद, ओखला व तुगलकाबाद समेत कई जगह बकरा मंडी का देखने को मिला। हालांकि, कुछ लोगों ने तो काफी पहले ही बकरा खरीदकर पूर्व से ही रख लिया थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed