{"_id":"6a7efda20bbff84e380f769d","slug":"purani-dilli-6-defeated-north-delhi-strikers-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150707-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुरानी दिल्ली-6 ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुरानी दिल्ली-6 ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को दी मात
विज्ञापन
पंकज जसवाल ने लगातार दो छक्के लगाकर दिलाई जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में पुरानी दिल्ली-6 ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को चार विकेट से मात दी। आखिरी ओवर में पंकज जसवाल ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन बनाए। रंजन ने 59, भाटिया ने 59 और यश डबास ने 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली-6 की टीम 53 रन पर चार विकेट गंवा बैठी। इसके बाद अश्विनी चिल्लर और ललित यादव ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। ललित यादव ने 64 और चिल्लर ने 45 रन बनाए। आखिरी ओवर में पंकज जसवाल ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और अगली गेंद पर भी गेंद को सीमा के पार पहुंचाकर पुरानी दिल्ली को जीत दिला दी।