{"_id":"5dec17688ebc3e1c013a38bb","slug":"punjab-shouldn-t-be-blamed-for-delhi-s-pollution-says-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिंदर बोले, दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब नहीं है जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिंदर बोले, दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब नहीं है जिम्मेदार
Sun, 08 Dec 2019 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh
- फोटो : ANI
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब जिम्मेदार नहीं है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब से उठने वाला स्मॉग दिल्ली के प्रदूषण का कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि जलाने के बजाय पराली को ठिकाने लगाने के तरीके के बारे में सोचा जाना चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण के लिए पंजाब को दोषी ठहराने के आरोपों के बीच कैप्टन का यह बयान आया है। नई दिल्ली में 17वें एचटी समिट में कैप्टन ने कहा कि आप दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब पर तोहमत लगाते रहते हैं। कल उन्होंने कहा कि मैं आज चंडीगढ़ से दिल्ली हेलीकॉप्टर से नहीं आ सका क्योंकि यहां प्रदूषण था और पंजाब में थूप खिली रही।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि जब तक पराली को खतम करने के अन्य विकल्प नहीं तलाशे जाएंगे, किसान क्या करेंगे। उनका जीवन कैसे चलेगा और आप उनके कुछ करने के लिए कह भी नहीं सकते।
विज्ञापन