फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punjab cuts water supply, Delhi government urged people to play dry Holi

दिक्कत: पंजाब ने की पानी की कटौती, दिल्ली सरकार बोली- लोग खेलें सूखी होली

Mon, 15 Mar 2021 08:44 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Mar 2021 08:44 PM IST
सार

  • आप नेता सत्येंद्र जैन ने कहा- पंजाब से होने वाली पानी की कटौती के कारण दिल्ली में 25 प्रतिशत पेयजल की हो जाएगी कमी

विज्ञापन
Punjab cuts water supply, Delhi government urged people to play dry Holi
अमरिंदर सिंह

विस्तार

पंजाब ने दिल्ली को दिए जाने वाले पानी में कटौती कर दी है। इससे आने वाले दिनों में दिल्ली को मिलने वाले पीने योग्य पानी में 25 फीसदी तक की कमी आने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी ने इसे दिल्ली के लिए गंभीर स्थिति बताया। साथ ही, केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देकर दिल्ली के लोगों के लिए पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने दी यह सलाह
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येद्र जैन ने कहा कि राजधानी में आने वाले दिनों में पानी की कमी हो सकती है। इसे लेकर सरकार बेहद गंभीर है। साथ ही, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के तमाम विकल्पों पर विचार कर रही है। हालांकि, तब तक लोगों को पानी की बर्बादी रोकने की कोशिश करनी चाहिए। मंत्री ने लोगों को सूखी होली खेलने की सलाह भी दी, जिससे पानी का कम से कम नुकसान हो।
विज्ञापन


कोरोना पर भी किया सचेत
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पूरे देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार गंभीर हो रही है। इसे देखते हुए राजधानी के लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। फिलहाल, दिल्ली में हालात नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में महाराष्ट्र, केरल और ओडिशा जैसे राज्यों में कोरोना ज्यादा गंभीर स्थिति में है। दिल्ली में लोगों के स्वस्थ होने की दर ज्यादा है और मृत्यु दर बहुत कम है। ऐसे में चिंता करने की कोई बात नहीं है, लेकिन लोगों को संक्रमण से बचने के लिए ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed