{"_id":"6522eb608620cdc151020ba6","slug":"punjab-chief-minister-bhagwat-mann-met-the-family-of-sanjay-singh-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: भगवत मान ने संजय सिंह के परिजनों से की मुलाकात, बोले- ईडी का इस्तेमाल कर विपक्ष को डराती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: भगवत मान ने संजय सिंह के परिजनों से की मुलाकात, बोले- ईडी का इस्तेमाल कर विपक्ष को डराती है भाजपा
Sun, 08 Oct 2023 11:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:18 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री व आप नेता भगवंत मान ने पार्टी सांसद संजय सिंह के परिजनों से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री व आप नेता भगवंत मान ने रविवार को पार्टी सांसद संजय सिंह के परिजनों से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ईडी ने तीन हजार से ज्यादा जगहों पर रेड की और एक प्रतिशत भी परिणाम नहीं निकला। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर भगवंत मान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक फार्मूला है, जहां जनता साथ न दे वहां ईडी का इस्तेमाल करके विपक्ष को डराओ, उनके विधायक को डराओ, खरीदो और सरकार बदल दो, मगर हम डरने वाले नहीं है। आम आदमी पार्टी एंटी करप्शन मूवमेंट से निकली पार्टी है और देश की 140 करोड़ जनता की ए टीम हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार के कामकाज पर बहस करने के लिए भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को न्योता दिया है। उन्होंने वह एक नवंबर को पंजाब को कब क्या मिलने के संबंध में चर्चा करने के लिए तैयार है। देश में यह पहली बार होगा जब विपक्षी दलों को बहस करने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं बुला रहे है। इस संबंध में उनको 25 दिन तैयारी के लिए समय दिया है।
विज्ञापन