फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PUC 'plan' roadblock in Delhi.

दिल्लीः 'इनके' बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Thu, 16 Oct 2014 09:08 AM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
PUC 'plan' roadblock in Delhi.

प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के बिना अब दिल्ली में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। पर्यावरण मंत्रालय के इससे जुड़े प्रस्ताव को उपराज्यपाल नजीब जंग ने मंजूरी दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक, दिवाली से पहले इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली की आबोहवा साफ करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था। इसमें पीयूसी की अनिवार्यता पर विचार किया गया।

सूत्र बताते हैं कि इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कानूनी प्रावधान की गैर मौजूदगी का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए थे, लेकिन पर्यावरण मंत्रालय की दलील थी कि इसका प्रावधान उसी कानून से हो सकता है जिसमें डीजल पर अधिभार लगाया है।

विज्ञापन

पीयूसी के लिए दिया जाएगा हफ्ते का समय

PUC 'plan' roadblock in Delhi.

इसके बाद प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी पर्यावरण विभाग पर डाली गई। बाद में मंजूरी के लिए उपराज्यपाल को भेजा गया। अधिसूचना जारी होने के बाद वाहन चालकों को पीयूसी बनवाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाएगा।

फिर भी, अगर वाहन चालकों ने लापरवाही बरती तो पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। बिना पीयूसी पकड़े जाने पर पहली बार में एक हजार रुपये व दूसरी बार दो हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

पचास फीसदी वाहनों का पीयूसी नहीं
परिवहन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 80 लाख वाहनों में से पचास फीसदी वाहन नियमित प्रदूषण की जांच नहीं कराते। जबकि वायु प्रदूषण में वाहनों के धुएं की भागीदारी करीब 70 फीसदी है।

2010 से पहले रजिस्टर वाहनों को साल में चार बार जांच करानी होती है। वहीं, उसके बाद रजिस्टर यूरो-4 वाहनों को साल में एक बार पीयूसी लेना अनिवार्य है। दिल्ली में 525 पीयूसी केंद्र हैं, जहां से जांच कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed