फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Public life disrupted due to two days of rain in Delhi water filled in colonies Increased risk of water borne

बेबस दिल्ली: दो दिन की बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, कॉलोनियों में भरा पानी; जल जनित बीमारियों की बढ़ी आशंका

Mon, 10 Jul 2023 08:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 08:44 PM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर पर बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Public life disrupted due to two days of rain in Delhi water filled in colonies Increased risk of water borne
दिल्ली में जगह-जगह हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़, बारिश और बीमारी दिल्लीवालों पर भारी पड़ रही है। दो दिन की तेज बारिश में बेशक सोमवार कमी आई, लेकिन कालोनियों के जल जमाव को ने लोगों को परेशान किया। जगह-जगह पानी भरा होने से कई कालोनियों में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। आशंका है कि आने वाले दिनों में जल जनित बीमारियों का खतरा इन कालोनियों में गहराएगा। 

विज्ञापन

उधर, बारिश थमने के साथ यमुना नदी उफनने लगी है। सोमवार शाम नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जल स्तर नीचे आने की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटे में यमुना के तटीय इलाके जल मग्न होंगे। इससे यमुना खादर में रहने वाले करीब 40,000 लोगों को अपना आशियाना छोड़ अस्थाई राहत कैंपों में रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में आई कमी, मंगलवार मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान
मौसम में हुए सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर को बारिश से थोड़ी राहत मिली। सोमवार सुबह के समय हल्की धूप खिली। जबकि दोपहर बाद दिल्ली के अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम में सुधार के बाद पारे में कुछ उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। हल्की धूप होने से तापमान में बढ़ोत्तरी का अंदेशा भी विभाग ने जताया है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतर तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से चार डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 107.3 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि शाम साढ़े पांच बजे तक 2.9 एमएम बारिश हुई है। 

वहीं दिल्ली के पूसा इलाके में शाम के समय सबसे ज्यादा 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं एनसीआर में शाम के समय जमकर बारिश हुई। शाम के समय गाजियाबाद में 81.5 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं नोएडा में 15 एमएम और गुरुग्राम में 1.5 एमएम बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की संभावना है।

विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर पर बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। अनुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार दिल्ली में 16 जून तक हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। हालांकि तापमान में कुछ बढ़त हो सकती है। अनुमान है कि 14 जुलाई तक अधिकतर तापमान बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed