फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   public have been relieved from heat its to be continuously in delhi

दिल्लीवासियों को गर्मी और लू से मिली राहत, तीन-चार दिनों तक नहीं चलेगी लू

Thu, 31 May 2018 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 May 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
public have been relieved from heat its to be continuously in delhi
delhi weather - फोटो : lal singh
कई दिनों से चल रही लू से परेशानी दिल्लीवासियों को बुधवार को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन चार दिनों तक दिल्ली एनसीआर में लू नहीं चलेगी। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

 

public have been relieved from heat its to be continuously in delhi
delhi weather - फोटो : lal singh
यह इस सीजन के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चल सकती हैं वहीं अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है।
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

public have been relieved from heat its to be continuously in delhi
demo pic
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान भले ही बीते दिनों के मुकाबले कम हुआ हो लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य सीजन से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा 29.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि एक जून तक लू से राहत बनी रह सकती है।

 
विज्ञापन

public have been relieved from heat its to be continuously in delhi
demo pic
वहीं बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के भीतर सबसे अधिक गर्म रहने वाले पालम में भी लोगों ने राहत की सांस ली। पालम का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा आयानगर में 40.8 व रिज और नरेला में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।  

 

public have been relieved from heat its to be continuously in delhi
demo pic
मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में लू नहीं चली। अगले चार दिनों तक लोगों को लू से राहत मिल सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूरब से आने वाली हवाएं राष्ट्रीय राजधानी की हवा में नमी बना रही हैं। 

बुधवार को आद्रता 36 से 56 फीसदी के बीच रही जबकि मंगलवार को आद्रता 18 से 47 फीसदी के बीच दर्ज की गई थी। वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब भी खराब स्थिति में है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 281 दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को एक्यूआई 285 दर्ज किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed