फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Public beaten man who try to molest a girl in Toilet

शौचालय में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, भीड़ ने पीटा

Tue, 16 Apr 2019 07:12 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Apr 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Public beaten man who try to molest a girl in Toilet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में महिला शौचालय में घुसकर एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उसके खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, किशोरी परिवार के साथ आनंद पर्वत इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। सोमवार सुबह पीड़िता घर के पास ही मौजूद पब्लिक टॉयलेट में गई थी। उसी दौरान आरोपी युवक पीछे से टॉयलेट में घुस गया। आरोपी ने जबरन किशोरी को पकड़ा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने शोर मचाया तो अन्य महिलाओं ने देखकर बाहर मौजूद लोगों को सूचना दे दी। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि किशोरी व युवक एक दूसरे को पहले से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed