पब संचालक ने पार्टी में बाउंसर के साथ मिलकर की युवती से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव-महरौली रोड स्थित इलाइट पब के संचालक पर दिल्ली की युवती से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
सेक्टर-29 थाना पुलिस ने युवती का मेडिकल चेकअप कराने के साथ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए पब का सीसीटीवी फुटेज मांगा है।
दिल्ली की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली के बर्थ डे पर इलाइट पब में आई हुई थी।
पहले पब में काम करती थी युवती
आरोप है कि वहां पब के संचालक ने अपने भाई व बाउंसर के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना शनिवार की रात की है। पुलिस को रविवार की सुबह मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल चेकअप कराने के साथ ही इन्द्र, सोमवीर व एक अन्य के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला शिकायत करने वाली युवती पहले इसी पब में रिसेप्सनिस्ट का काम करती थी। उसका वेतन को लेकर विवाद हुआ था।