फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   psychopath gardener did obscene acts by looking at the women in the parks 

दिल्ली: पार्कों में युवतियों को देखकर माली कर रहा था अश्लील हरकतें, पुलिस बता रही है मनोरोगी 

Mon, 16 Sep 2019 06:04 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 16 Sep 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
psychopath gardener did obscene acts by looking at the women in the parks 
अश्लील हरकत करने वाला आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
वसंतकुंज इलाके में विक्षिप्त की अश्लील हरकतों को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। एक युवक पार्क में युवतियों को देखकर अश्लील हरकतें करने लग जाता था। वह दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके अलकनंदा, चितरंजन पार्क और ग्रेटर कैलाश में के पार्कों में ही यह हरकतें करता था। चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल से बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो दिन पहले चितरंजन पार्क में के पॉकेट-52 स्थित पार्क में शाम करीब साढ़े छह बजे तीन युवतियां घूम रही थीं। उन्होंने देखा कि एक युवक उन्हें देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था। युवतियों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो युवक फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी। चितरंजन पार्क थानाध्यक्ष एके सिंह की देखरेख में पुलिस ने पीड़ित एक युवती को डोजियर दिखाया तो आरोपी की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मिथुनदास निवासी तुगलकाबाद को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके खिलाफ अश्लील हरकतें करने के आरोप में पॉकेट-52, सीआर पार्क के दो और मंदाकिनी का एक मामला दर्ज है। वह चोरी के एक केस में जेल भी जा चुका है। आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। वह शाम के समय हल्के अंधेरे में पॉश इलाकों में स्थित पार्क में जाता था।

वहां घूम रही युवतियों को देखकर अश्लील हरकतें करने लग जाता था। पुलिस अधिकारी आरोपी को मनोरोगी बता रहे हैं। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कराई है। आरोपी पार्कों में ठेकेदार के तहत माली का काम करता था। पुलिस अधिकारी ये भी कह रहे हैं कि आरोपी के खिलाफ और भी शिकायतकर्ता सामने आ सकती हैं। आरोपी की हरकतों से पार्कों में जाने वाली महिलाएं दहशत में थीं।


ये था वसंतकुंज का मामला

वसंतकुंज में पिछले वर्ष एक विक्षिप्त घरों की डोरबेल बजाता था और जब कोई महिला बाहर निकलती थी तो वह अश्लील हरकतें करने लग जाता था। आरोपी की हरकतें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। उसने इस तरह 20 से ज्यादा वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed