{"_id":"66ea350b8106c0cb6c0224a8","slug":"provocative-speech-from-jain-temple-during-eid-procession-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ईद के जुलूस के दौरान जैन मंदिर से भड़काऊ भाषण, गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव; क्षेत्र में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ईद के जुलूस के दौरान जैन मंदिर से भड़काऊ भाषण, गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव; क्षेत्र में तनाव
Wed, 18 Sep 2024 07:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:34 AM IST
सार
भाषण देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रात में शास्त्री पार्क थाने का घेराव करके प्रदर्शन किया। पुलिस ने अरमान नाम के युवक के बयान पर आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शास्त्री पार्क इलाके में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर जुलूस निकालने के दौरान जैन मंदिर से एक शख्स के भड़काऊ भाषण देने से बवाल खड़ा हो गया। भाषण देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रात में शास्त्री पार्क थाने का घेराव करके प्रदर्शन किया। पुलिस ने अरमान नाम के युवक के बयान पर आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास जैन उर्फ बंटी के रूप में हुई है। इलाके में तनाव को देखते हुए अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता अरमान परिवार के साथ शास्त्री पार्क में रहता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर इलाके में जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि शाम के समय जैन मंदिर समिति के महामंत्री विकास जैन मंदिर के माइक से मुस्लिम समुदाय के लिए भड़काऊ भाषण दिया। भाषण में उन्होंने मुस्लिमों को हिंदुओं के लिए खतरा बताया।
विज्ञापन
इससे इलाके में तनाव फैल गया। जुलूस में शामिल लोग शास्त्री पार्क थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। लोग भड़काऊ भाषण देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान सीलमपुर के विधायक अब्दुल रहमान और पूर्व विधायक चौधरी मतीन भी थाने पहुंचे। पुलिस के आला अधिकारी लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिर शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने विकास जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर मामले की छानबीन कर रही है।