फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest: Toll not accrptable within Delhi, local villagers protested for three hours on UER-2

Protest: दिल्ली के भीतर टोल मंजूर नहीं, यूईआर-दो पर स्थानीय ग्रामीणों ने किया तीन घंटे प्रदर्शन; आवाजाही बाधित

Wed, 27 Aug 2025 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 05:31 AM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि यूईआर-2 और इससे जुड़ी सड़कों के निर्माण के लिए उनके गांवों की जमीन अधिग्रहीत की गई थी। ऐसे में अब उन्हीं ग्रामीणों से भारी-भरकम टोल वसूलना अन्याय है।

विज्ञापन
Protest: Toll not accrptable within Delhi, local villagers protested for three hours on UER-2
बक्करवाला टोल नाके पर मंगलवार सुबह प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-2 के मुंडका–बक्करवाला टोल नाके पर मंगलवार सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने टोल वसूली के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही बाधित रही। ग्रामीणों का कहना है कि यूईआर-2 और इससे जुड़ी सड़कों के निर्माण के लिए उनके गांवों की जमीन अधिग्रहीत की गई थी। ऐसे में अब उन्हीं ग्रामीणों से भारी-भरकम टोल वसूलना अन्याय है। उन्होंने मांग रखी कि सभी गांववासियों को आधार कार्ड दिखाकर टोल से छूट मिले। बंद किए गए यू-टर्न खोले जाएं।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली के कई गांवों के ग्रामीण के कई गांवों के निवासियों ने सुबह 9 बजे टोल प्लाजा जमा हो गए। 360 गांवों के प्रधान रामकुमार भी आंदोलन में पहुंचे। दोपहर 12:30 बजे तक चले विरोध प्रदर्शन में विरोध प्रदर्शन में बक्करवाला, मुंडका, रानी खेड़ा, रसूलपुर, मदनपुर डबास, हिरन कूदना, नीलवाल, टिकरी कला, मोहम्मदपुर मजरी, घेवरा और मुबारकपुर डबास समेत कई गांवों के लोग शामिल हुए। ग्रामीणों को विभागीय अधिकारियों, पुलिस और स्थानीय विधायक गजेंद्र दराल ने आश्वासन दिया कि 31 अगस्त तक उनकी शर्तें मानी जाएंगी। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


मुंडका-बक्करवाला यूईआर-दो टोल फ्री किया जाए : पंचायत संघ
दिल्ली पंचायत संघ ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और केंद्र सरकार से मांग की है कि यूईआर-दो पर स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल को दिल्ली देहात और ग्रामीणों के लिए पूरी तरह टोल फ्री किया जाए। पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि किसानों की जमीन बेहद कम दामों पर अधिग्रहित की गईं और अब उन्हीं ग्रामीणों से टोल वसूलना अन्याय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली पंचायत संघ को सभी ग्राम सभाओं और युवा संगठनों का समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सरकार ने टोल फ्री की मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो 360 ग्राम पंचायतों की महापंचायत बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में किसानों को बेहतर मुआवजा और टैक्स से राहत मिलती है, जबकि दिल्ली के किसानों और ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। दिल्ली देहात के लोग पहले से ही रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। टोल थोपने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे कारोबारियों की रोजमर्रा की आवाजाही और महंगी हो जाएगी।

कारों के लिए एक तरफ का टोल 235, आने-जाने का 350
मुंडका के निवासियों ने बताया कि कारों के लिए एक तरफ का टोल टैक्स 235 रुपये और आने-जाने का 350 रुपये है। वहीं मासिक पास वालों को थोड़ी राहत है। दिल्लीवालों की कारों के लिए मासिक पास 350 रुपये का है, लेकिन, दूसरे शहरों के लोगों के लिए यह पास सिंगल जर्नी के लिए 7,765 रुपये है।


ग्रामीणों का कहना है कि टोल से गुजरने वाले ग्रामीणों को आधार कार्ड पर छूट देने का आश्वासन मिला है। रानी खेड़ा गांव के निवासियों ने बताया कि यह दिल्ली का सबसे महंगा टोल है, जहां से गुजरना ग्रामीणों के लिए असंभव हो गया है। यू-टर्न बंद होने से वाहन चालकों को गलत दिशा में चलना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed