फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   protest in delhi against film santa banta, many shows cancell

दिल्ली में फिल्म संता-बंता के खिलाफ फूटा गुस्सा, हुए कई शो रद्द

Sat, 23 Apr 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Apr 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
protest in delhi against film santa banta, many shows cancell
मूवी संता बंता के कई शो रद्द - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व शिरोमणी अकाली दल बादल की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को हिंदी फिल्म संता बंता प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पांच स्थानों पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसके चलते कई सिनेमा घरों व मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म नहीं चल सकी। इतना ही नहीं, कुछ सिनेमा घरों ने इस फिल्म को हटा दिया। राजधानी के 25 सिनेमाघरों ने कमेटी को लिखित में फिल्म नहीं चलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

सिखों ने यह फिल्म बनाने की कड़ी निंदा की

protest in delhi against film santa banta, many shows cancell
मूवी संता बंता के कई शो रद्द - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व शिरोमणी अकाली दल बादल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने नेहरू प्लेस के सत्यम सिनेमा, कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने सुभाष नगर के मिराज सिनेमा, पूर्व विधायक जितेंदर सिंह शंटी ने कड़कड़डूमा के क्रॉस रिवर मॉल के समक्ष धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जबकि कमेटी सदस्य हरदेव सिंह धनोवा, कुलदीप सिंह साहनी व गुरविंदर पाल सिंह के सामूहिक नेतृत्व में वसंत कुंज के प्रोमेन्ड मॉल में प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान सिखों ने यह फिल्म बनाने की कड़ी निंदा की। इसके अलावा फिल्म का प्रदर्शन रोकने की मांग की।

इस मौके पर मंजीत सिंह जीके व अन्य वक्ताओं ने इस फिल्म के संबंध में कमेटी की तरफ से लड़ी गई कानूनी लड़ाई की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इस मसले पर देश के अन्य स्थानों पर सिख समुदाय की ओर से इस फिल्म के बारे चुप्पी पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का पूरे देश में विरोध होने के साथ-साथ इसका प्रदर्शन बंद होना चाहिए।

शुक्रवार सुबह के एडवांस बुक हुए सारे शो रद्द कर दिए

protest in delhi against film santa banta, many shows cancell
मूवी संता बंता के कई शो रद्द - फोटो : अमर उजाला

मंजीत सिंह जीके ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को प्रदर्शन का एलान करने के बाद दिल्ली के ज्यादातर सिनेमाघरों ने देर रात फिल्म नहीं लाने का फैसला कर लिया था और उन्होंने शुक्रवार सुबह के एडवांस बुक हुए सारे शो रद्द कर दिए।

उन्होंने ने दावा किया कि उनके प्रदर्शनों के बाद दिल्ली के अधिकांश सिनेमाघरों में इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं हुआ। उनके अनुसार 25 सिनेमाघरों ने कमेटी को लिखित में फिल्म नहीं चलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म नहीं चल सकी

protest in delhi against film santa banta, many shows cancell
मूवी संता बंता के कई शो रद्द - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणी अकाली दल बादल की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को हिंदी फिल्म ‘संता बंता प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इसके चलते कई सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म नहीं चल सकी और एडवांस में बुक शो रद्द करना पड़ा। इतना ही नहीं, कुछ सिनेमाघरों ने इस फिल्म को हटा दिया। राजधानी के 25 सिनेमाघरों ने कमेटी को लिखित में फिल्म नहीं चलाने का आश्वासन दिया है।

सिखों ने यह फिल्म बनाने की कड़ी निंदा की

protest in delhi against film santa banta, many shows cancell
मूवी संता बंता के कई शो रद्द - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व शिरोमणी अकाली दल बादल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने नेहरू प्लेस के सत्यम सिनेमा, कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने सुभाष नगर के मिराज सिनेमा, पूर्व विधायक जितेंदर सिंह शंटी ने कड़कड़डूमा के क्रॉस रिवर मॉल के समक्ष धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

वहीं कमेटी सदस्य हरदेव सिंह धनोवा, कुलदीप सिंह साहनी व गुरविंदर पाल सिंह के सामूहिक नेतृत्व में वसंत कुंज के प्रोमेन्ड मॉल में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सिखों ने यह फिल्म बनाने की कड़ी निंदा की। इसके अलावा फिल्म का प्रदर्शन रोकने की मांग की गई।

25 सिनेमाघरों ने फिल्म नहीं चलाने का दिया आश्वासन

protest in delhi against film santa banta, many shows cancell
मूवी संता बंता के कई शो रद्द - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर मंजीत सिंह जीके व अन्य वक्ताओं ने इस फिल्म के संबंध में कमेटी की तरफ से लड़ी गई कानूनी लड़ाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का पूरे देश में विरोध होने के साथ इसका प्रदर्शन बंद होना चाहिए।

मंजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को प्रदर्शन का एलान करने के बाद दिल्ली के ज्यादातर सिनेमाघरों ने देर रात फिल्म नहीं लाने का फैसला कर लिया था और उन्होंने शुक्रवार सुबह के एडवांस बुक हुए सारे शो रद्द कर दिए। उन्होंने ने दावा किया कि उनके प्रदर्शनों के बाद दिल्ली के अधिकांश सिनेमाघरों में इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed