फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest held outside Uttar Pradesh Bhavan in Delhi against clashes at AMU over Jinnah's portrait

जिन्ना तस्वीर विवाद: AMU में हो रहे बवाल के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन

Sat, 05 May 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 May 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Protest held outside Uttar Pradesh Bhavan in Delhi against clashes at AMU over Jinnah's portrait
aligarh muslim university - फोटो : ani

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी(एएमयू) में पाकिस्तान के संस्थापक की तस्वीर को लेकर बवाल जारी है। इस बात का असर शुक्रवार को दिल्ली में भी देखने को मिला।

विज्ञापन


दिल्ली की सड़कों पर लोगों ने इस मामले का जमकर विरोध किया है। बता दें कि शुक्रवार को लोगों ने उत्तर प्रदेश भवन के बाहर भारी तादाद में प्रदर्शन किया।
 

एएमयू में छात्रों संग हिंसा की न्यायिक जांच हो

Protest held outside Uttar Pradesh Bhavan in Delhi against clashes at AMU over Jinnah's portrait
aligarh muslim university - फोटो : ani

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना मामले में बुधवार को छात्रों से मारपीट व हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि एएमयू का माहौल खराब करने के लिए कैंपस में जिन्ना की फोटो का विवाद खड़ा किया गया है।

स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ने बीजेपी सेल पर फर्जी खबरें चलाने का भी आरोप लगाया है। दिल्ली में शुक्रवार को स्टूडेट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव सैय्यद अजरूदीन ने प्रेसवार्ता में कहा कि एएमयू में जिस प्रकार से छात्रों पर हमला किया गया है, सब सुनियोजित था।

यह सब हिंदू वाहिनी संगठन के इशारे पर हुआ है। संगठन का कहना है कि न्यायिक जांच के दौरान यह देखना चाहिए कि आखिर बुधवार को कैंपस में क्या हुआ था।

वहीं, बीजेपी सेल फर्जी खबरें चला रहा है, इससे आम लोगों में एएमयू के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। इसलिए पूरे मामले की न्यायिक जांच जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed