फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   protest by aanganwadi workers in gurugram

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Sun, 18 Jun 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 18 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
  protest by aanganwadi workers in gurugram
demo pic - फोटो : अमर उजाला

महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार के 14 जून को जारी तुगलकी आदेश के विरोध में  रविवार को कमला नेहरू पार्क में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आदेश की प्रतियां जलाईं।  उनका आरोप है कि सरकार उन्हें बदनाम करने पर तुली हुई है।

विज्ञापन


  बता दें कि आदेश में कहा गया है कि समेकित बाल विकास योजना विभाग की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत गर्भवती माताओं, धात्री महिलाओं व छह माह से लेकर 6 साल तक के बच्चे को 300 दिन राशन के साथ विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ आंगनबाड़ी के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता है। जिसको आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंभीरता से नहीं लेती हैं। छोटी-मोटी मांगों को आधार बनाकर प्राय: धरना, प्रदर्शन व हड़ताल पर रहती हैं। जिसकी वजह से परियोजनाओं से मिलने वाले लाभ पर कुप्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार उन्हें बदनाम करने पर तुली हुई है। जबकि सच्चाई यह है कि सरकार छह महीनों से राशन की आपूर्ति ही नहीं कर पा रही है। दो साल से आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया बकाया है। रजिस्टरों व अन्य कागजी सामग्री की आपूर्ति भी बंद कर राखी है। धरना-प्रदर्शन व हड़ताल करने का कार्यकर्ताओं को कोई शौक नहीं है। यदि सरकार समय पर उनकी सुनवाई कर सभी वादे पूरे कर दे तो उन्हें काम करने में कोई परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि 45वें श्रम सम्मेलन में सभी योजना कर्मियों को पक्का मानकर उन्हें स्थायी करने की अनुशंसा की गई है। मगर सरकार न तो न्यूनतम वेतन दे रही है और न ही कर्मचारी बनाने की कोई कोशिश ही कर रही है।  

 कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ऐसे असंवैधानिक आदेश देना बंद करें। आंगनवाड़ी केंद्रों की मूलभूत सुविधाएं बढ़ाए व कार्यकर्ताओं के लंबित मांगों पर गौर करे। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी 10 जुलाई को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका देश भर में मांग दिवस के रूप में मनाएंगी। 


रविवार की प्रतिरोध कार्यवाही को सीआईटीयू के राज्य अध्यक्ष कामरेड सतवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष एसएल प्रजापति, जनवादी महिला समिति जिला सचिव का. ऊषा सरोहा, एमईएसएल ठेका मजदूर यूनियन से बलबीर सिंह व अनिल कुमार समेत अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन की  अध्यक्षता आंगनबाड़ी की वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशीला ने की। संचालन जिला सचिव सरस्वती ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed