बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने आहत की धार्मिक भावनाएं, शिकायत दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली बालीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत के खिलाफ दिल्ली के मयूर विहार थाने में धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत दर्ज कराई गई है।
एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राखी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भगवान वाल्मीकि को अपशब्द कहे।
यूनियन ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस शिकायत पर जांच कर रही है।
'दिल्ली में जगह-जगह राखी सावंत के खिलाफ किए जाएं प्रदर्शन'
यूनियन के महासचिव पुनीत कुमार ने शिकायत में बताया कि पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप पर राखी सावंत का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा था। जिसमें वह एक टीवी चैनल के पत्रकार को इंटरव्यू देते हुए दिखाई दे रही हैं।
अपने इंटरव्यू में वह भगवान वाल्मीकि को कातिल बता रही है। पुनीत ने कहा कि इससे पूरे वाल्मीकि समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस इसमें राखी के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई करे।
मयूर विहार थाना पुलिस छानबीन कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।