{"_id":"5eeebd098ebc3e42ea610d3b","slug":"protest-against-china-in-greater-noida-by-putting-lock-on-oppo-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओप्पो कंपनी पर ताला जड़ किया विरोध-प्रदर्शन, चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओप्पो कंपनी पर ताला जड़ किया विरोध-प्रदर्शन, चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान
Sun, 21 Jun 2020 07:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Jun 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
विरोध के स्वर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख सीमा पर चीन से झड़प में 20 सैनिकों के शहीद हो जाने पर जहां देशभर में चीन के खिलाफ गुस्सा है और चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार किया जा रहा है, वहीं जिले में भी चीनी कंपनियों और उत्पादों के विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र इकोटेक-2 स्थित चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो के गेट पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले फूंके और पुलिस के रोकने के बावजूद कंपनी के गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने लोगों से चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर चीनी कंपनियों को बंद करने की मांग की। पुलिस ने धारा-144 का उल्लंघन करने के आरोप में दो नामजद समेत 30 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान धारा-144 के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया।
विज्ञापन
हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने कहा कि चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जबकि उसकी कंपनियां यहां आकर धन कमा रहीं हैं। उन्होंने चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने और चीन की कंपनियों को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
दोपहर लगभग 12 बजे दल के कार्यकर्ता ओप्पो कंपनी के मुख्य गेट पर पहुंचे। उन्होंने मेन गेट के आगे लगी प्रवेश रेलिंग पर ताला लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदर्शन करते हुए चीन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
पुलिस के रोकने के बावजूद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने ओप्पो कंपनी पर धारा-144 का उल्लंघन कर प्रदर्शन किया। मामले में दो नामजद समेत 35-40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन