फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prostitution Gang leader was killed By Victim Girls in delhi Bangladesh

Murder: बांग्लादेश से लड़कियां लाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह के सरगना का कत्ल; पीड़ित लड़कियों ने ऐसे मारा

Thu, 28 Nov 2024 12:35 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Nov 2024 12:35 PM IST
सार

राजधानी में बांग्लादेश से लड़कियां लाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह के सरगना की हत्या का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़कियों ने ही नींद की गोलियां देकर गला दबा दिया, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
Prostitution Gang leader was killed By Victim Girls in delhi Bangladesh
सरगना की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश से अवैध रूप से लड़कियों को भारत लाकर देहव्यापार करवाने वाले गिरोह के सरगना की पीड़ित लड़कियों ने ही नींद की गोलियां देने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। वह संगम विहार इलाके में देहव्यापार गिरोह चला रहा था। 
विज्ञापन


सरगना सिंटू शेख उर्फ राजा उनका यौन शोषण करने के अलावा मानसिक उत्पीड़न करता था। आरोपी एचआईपी पॉजिटिव बीमारी से ग्रसित था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृदुल मियां और फरदीन व उनकी दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी ने बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल से 15 से 20 लड़कियों को बुलाकर दिल्ली में  रखा था। वह पूरे देश में लड़कियों को भेजता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट  आने के बाद उसकी हत्या का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने लड़कियों को रखने के लिए संगम विहार में सात से आठ कमरे किराये पर ले रखे थे। वह गिरोह के अन्य सदस्यों की मांग पर देश के अलग अलग हिस्सों में लड़कियों को भेजता था।

धमकी देकर करता था यौन उत्पीड़न: बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल से आई लड़कियां गरीब परिवार से होती थीं। बांग्लादेश से इन लड़कियों को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से अवैध रूप से लाया जाता था। लड़कियों को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता था। इस दौरान लड़कियों की निगरानी की जाती थी। आरोपी लड़कियों को गिरफ्तार कराने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करता था। लड़कियों ने इससे परेशान होकर यह कदम उठाया।
 

पोस्टमार्टम से खुला राज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने शुरू में संगम विहार पुलिस को सूचना दी कि सिंटू शेख सोता रह गया है। ऐसे में संगम विहार थानाध्यक्ष उपेंद्र की देखदेख में स्वाभाविक मौत की कार्रवाई की। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता लगा कि मुर्शीदाबाद निवासी सिंटू शेख की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद चार नंबवर को संगम विहार थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
 

लड़कियों ने ऐसे की हत्या
आरोपी सिंटू शेख (48) संगम विहार में मीट की दुकान चलाता था। लड़कियों के जानकार मृदुल मियां, फरदीन व श्रेवण इसके यहां काम करते थे। साजिश रचकर लड़कियों ने आरोपी को पहले चाय में नींद की छह से सात गोलियां मिलाकर दे दीं। जब वह बेसुध होकर सो गया तो उसकी 19 व 20 अक्तूबर की रात गला दबाकर हत्या कर दी।

मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - अंकित चौहान,दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed