फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property will be kurk absconding of bulanshshar accused

बुलंदशहर हिंसाः फरार आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, फरार 22 आरोपियों के घर पर लगे नोटिस

Fri, 14 Dec 2018 09:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Dec 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Property will be kurk absconding of bulanshshar accused
स्याना केस - फोटो : अमर उजाला

स्याना बवाल के फरार आरोपियों के घर शुक्रवार को हाजिर न होने पर कुर्की करने के नोटिस चस्पा कर दिए गए। इस दौरान पुलिस टीमों ने आरोपियों के गांव-गलियों व मोहल्लों में मुनादी भी कराई। इस दौरान भारी भरकम पुलिस फोर्स व आरएएफ की टीमें भी मौजूद रहीं।  

विज्ञापन


बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी के सामने हुए बवाल के कई आरोपी फरार हैं। पुलिस बवाल, हत्या, हत्या की कोशिश के मामले में अभी तक केवल 13 आरोपियों को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश देकर गिरफ्तार करने का दंभ भर रही है। बीते बुधवार को न्यायालय से फरार आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए थे। उसके बाद बृहस्पतिवार को मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की के नोटिस चस्पा करने की उद्घोषणा कर दी गई थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया। उन्होंने स्याना, चिंगरावठी, महाब, नया बांस, चांदपुर पूठी, लौंगा, गिनौरा नगली, खानपुर और हरबानपुर गांवों में जाकर आरोपियों के घरों और गलियों में कुर्की के नोटिस चस्पा करने से पूर्व मुनादी कराई। इस दौरान आरोपियों को समय सीमा के भीतर हाजिर होने के निर्देश दिए गए। ऐसा न करने पर समय सीमा पूरी होने के बाद आरोपियों के घर व चल-अचल संपत्ति की कुर्की करने की मुनादी करते हुए निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों के घर चस्पा हुए नोटिस 
1. योगेश राज, जिला संयोजक बजरंग दल, निवासी गांव नया बांस, थाना स्याना 
2. शिखर अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजयुमो, निवासी स्याना 
3. विशाल त्यागी निवासी स्याना 
4. पवन निवासी स्याना 
5. विक्रांत निवासी स्याना 
6. छोटू निवासी गांव चिंगरावठी थाना स्याना 
7. बबलू निवासी गांव चिंगरावठी थाना स्याना 
8. रॉबिन निवासी गांव चिंगरावठी थाना स्याना 
9. डेविड निवासी गांव चिंगरावठी थाना स्याना 
10. जॉनी निवासी गांव चिंगरावठी थाना स्याना 
11. लोकेंद्र निवासी गांव चिंगरावठी थाना स्याना 
12. राजकुमार पूर्व प्रधान निवासी गांव महाब थाना स्याना 
13. टिंकू निवासी गांव महाब थाना स्याना 
14. सचिन निवासी गांव महाब थाना स्याना 
15. हरेंद्र निवासी गांव महाब थाना स्याना 
16. विनीत निवासी गांव महाब थाना स्याना 
17. सतीश निवासी गांव चांदपुर पूठी थाना स्याना 
18. सतेंद्र राजपूत निवासी गांव लौंगा थाना स्याना 
19. रवि लोधी निवासी खानपुर 
20. उपेंद्र राघव निवासी गांव गिनौरा नगली थाना स्याना 
21. राहुल निवासी गांव हरबानपुर थाना स्याना 

मुनादी से सहमे रहे लोग 
पुलिस ने गांव, गलियों में आरोपियों के घर मुनादी करा कर नोटिस चस्पा किए। इस दौरान आरोपियों के पड़ोस में रहने वाले व परिजन काफी सहमे नजर आए। मुनादी के बाद नोटिस चस्पा कर पुलिसकर्मी आरोपियों को जल्द हाजिर होने की बात कह कर चले गए।  


स्याना बवाल के फरार आरोपियों के घर शुक्रवार को डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई गई। साथ ही आरोपियों के घरों पर 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा कराए गए हैं। इस दौरान भारी भरकम पुलिस फोर्स व आरएएफ के जवान मौजूद रहे। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed