{"_id":"5c4908b5bdec224bc62b468b","slug":"property-tax-will-not-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी एमसीडी का बड़ा फैसला, ोनहीं बढ़ेगा संपत्ति कर, प्रोफेशनल टैक्स का प्रस्ताव भी हुआ रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी एमसीडी का बड़ा फैसला, ोनहीं बढ़ेगा संपत्ति कर, प्रोफेशनल टैक्स का प्रस्ताव भी हुआ रद्द
Thu, 24 Jan 2019 06:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 24 Jan 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
tax
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव वर्ष के चलते उत्तरी दिल्ली एमसीडी ने प्रस्तावित कई दरों में वृद्घि का प्रस्ताव पास करने का जोखिम उठाना उचित नहीं समझा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की विशेष बैठक में 2018-19 के संशोधित बजट अनुमान और 2019-20 का बजट अनुमानों पर चर्चा के बाद अहम निर्णय लिए गए। समिति की अध्यक्षा वीना विरमानी ने संपत्ति कर में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को रद्द कर दिया, जबकि प्रोफेशनल टैक्स भी नहीं लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उत्तरी निगम को 9 जनवरी तक संपत्ति कर से 860. 67 करोड़ रुपये की आय हुई है, जबकि पिछले साल यह राशि 616.16 करोड़ रुपये है। निगम का लक्ष्य अधिक से अधिक लेागों को कर के दायरे में लाने की है ताकि निगम की आय में बढ़ोतरी हो सके। समिति की अध्यक्षा ने बताया कि निगम की आय में बढ़ोतरी को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थायी समिति में पेश बजट में 8259 करोड़ की कुल आय, जबकि 8258 करोड़ के खर्च का वर्ष 2019-20 में अनुमान है।
विज्ञापन
865 करोड़ की आय होगी
टाऊन हॉल से 24 करोड़, ईदगाह मैदान से 500 करोड़, कुतुब रोड से 35, जबकि संत नगर और रानीबाग में 65 करोड़ की आय का अनुमान है। सर्वाधिक आय ईदगाह से होने की संभावना जताई गई है, जबकि निगम को कुल 865 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद है।
विज्ञापन
पार्षदों को 3.2 करोड़ तक के खर्च की अनुमति
स्थायी समिति की बैठक में पार्षदों की आय में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। अब पार्षदों को 3.2 करोड़ रुपये विकास के मद में देने का प्रावधान होगा। इसके तहत
काउंसलर्स फंड को 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया गया है। पार्षदों को अगले वित्त वर्ष से लैपटॉप देने का भी प्रस्ताव है।
दिल्ली सरकार पर 970 करोड़ रुपये से अधिक बकाया
नगर निगम के विभाजन के वक्त उत्तरी निगम 760 करोड़ के घाटे में था, लेकिन दिल्ली सरकार पर अभी भी निगम का 970 करोड़ से अधिक का बकाया है। वित्त आयोग की सिफारिशें लागू नहीं किए जाने के मामले पर भी समिति की अध्यक्षा ने कहा कि दिल्ली सरकार पांचवें वित्त आयोग की सिफारिशें भी तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है।
बैठक में लिए गए निर्णय
. वाटर ट्रॉली को एटीएम में किया जाएगा परिवर्तित
. उत्तरी निगम के स्कूलों में बच्चों के लिए होगा टॉय बैंक
. उत्तरी निगम के अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना को किया जाएगा लागू
. मिंटो रोड स्थित फ्लैटों को कॉमर्शियल मल्टीप्लेक्स का होगा निर्माण
. रमेश नगर से साप्ताहिक बाजार की होगी शुरुआत
. आजादपुर और मॉडल टॉउन में 13 मंजिला इमारत का होगा निर्माण