फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property seal of 21 people who steal electricity in delhi

बिजली चोरी करने वाले 21 लोगों की प्रॉपर्टी सील

Fri, 13 Sep 2019 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
Property seal of 21 people who steal electricity in delhi
karkardooma court

कड़कड़डूमा स्थित विशेष अदालत ने बिजली चोरी करने वाले 21 लोगों की प्रॉपर्टी को सील करने का आदेश दिया है। अदालत ने संबंधित पुलिस थाने को निर्देश दिया है कि वे इन परिसरों को सील करने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराएं। 

विज्ञापन


इस आदेश के बाद आधा दर्जन लोगों को संपत्ति बिजली चोरी के मामले में सील कर दिया गया है। ये लोग पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर, उस्मानपुर, न्यू उस्मानपुर, गोकुलपुर, भजनपुरा और वेलकम कॉलोनी के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


न्यू उस्मानपुर के सलीम को 68 किलोवॉट, गोकलपुर निवासी मुकेश को 54 किलोवॉट बिजली की चोरी करते पकड़ा गया था। वेलकम कॉलोनी में रहने वाले अकरम 47 किलोवॉट, सीलमपुर के नईम 28 किलोवॉट, भजनपुरा के महिपाल 28 किलोवॉट और न्यू उस्मानपुर के मेहकार को 15 किलोवॉट बिजली की चोरी के मामले में पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष विहार निवासी बबलू के बिजली चोरी मामले में स्पेशल कोर्ट के अतिरिक्त सेशन जज देवेंद्र कुमार शर्मा ने आदेश में कहा है कि ऐसा लगता है कि सेटलमेंट की रकम का भुगतान करने की उनकी कोई मंशा नहीं है। 

ऐसे में आईओ, टीम मेंबर के सहयोग से उन परिसरों को सील कर दें, जिनका निरीक्षण किया गया था। जज ने अपने आदेश में संबंधित एसएचओ को भी निर्देश दिया कि वे निरीक्षण किए गए परिसरों को सील करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराएं। 


बिजली कंपनी के अनुसार करावल नगर निवासी पंकज, जीटीबी एन्क्लेव निवासी चंद्रवती वशिष्ट, हर्ष विहार निवासी तौसिफ , खजूरी खास निवासी सूरज, वेलकम निवासी यासीन, हर्ष विहार निवासी बबलू, करवाल नगर निवासी मोहम्मद शकील, जीटीबी एन्क्लवे निवासी रिषी कपूर, खजूरी खास निवासी सचिन, जाफराबाद निवासी आनंद, ज्योति नगर निवासी साहिल पुरी, करावल नगर निवासी नुसरत, उस्मानपुर निवासी मोहम्मद समीर, वेलकम निवासी मोहम्मद सलीम और करवाल नगर निवासी नइमा को भी बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed