फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer's friend shot dead

Delhi: प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त की गोली मारकर हत्या, रुपये के लेनदेन के विवाद में पर चलाई गोली

Sun, 12 Mar 2023 06:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Mar 2023 06:39 PM IST
सार

लेनदेन के विवाद में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गया। गोली उसके दोस्त योगेश की गर्दन में लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Property dealer's friend shot dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमन विहार में शनिवार रात प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त बेगमपुर निवासी योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी। लेनदेन के विवाद में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गया। गोली योगेश की गर्दन में लगी। घायल युवक को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रात 8:35 बजे सेक्टर-22 रोहिणी स्थित लक्ष्मी प्रॉपर्टी के कार्यालय में मैकेनिक योगेश को गोली मारने की जानकारी मिली। अग्रसेन अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि योगेश को मृत घोषित कर दिया गया है। योगेश के दोस्त और घटना के समय मौके पर मौजूद सागर ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ मुबारकपुर डबास इलाके में रहता है। वह छोटे भाई जतिन और पिता धर्मवीर के साथ प्रॉपर्टी का काम करता है। उनका प्रेम नगर में प्रॉपर्टी का काम करने वाले उमा शंकर से कमीशन के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


उनके साथ पहले भी झगड़ा हुआ था। रात में वह भाई जतिन और योगेश, राहुल व रोबिन के साथ कार्यालय में बैठा था। अचानक लाला और आकाश 5-6 युवकों के साथ कार्यालय में घुस गए। सभी के हाथ में लाठी-डंडे और पिस्टल थीं। लाला ने कार्यालय में घुसते ही सागर पर गोली चला दी, लेकिन सागर बच गया। इस बीच हमलावरों ने एक और गोली चला दी तो योगेश की गर्दन में लगी। इसके बाद हमलावर गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। मौके से पुलिस ने आधा दर्जन खोखे बरामद किए। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed