फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property dealer blackmailed by Trapping in HoneyTrap, police busted the gang

पहले युवती का फोन आया, फिर हनी ट्रैप में फंसाया, ऐंठने लगे रुपये तो चढ़ गए पुलिस के हत्थे

Fri, 22 Jun 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,फरीदाबाद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,फरीदाबाद Updated Fri, 22 Jun 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
property dealer blackmailed by Trapping in HoneyTrap, police busted  the gang
HONEY TRAP - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर बनकर बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसा रुपये ऐंठ रही एक युवती व उसके तीन साथियों को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बुजुर्ग से 50 हजार रुपये ले चुके थे और अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


सेक्टर-45 निवासी 60 वर्षीय सतीश के पास करीब 20-25 दिन पहले एक युवती का फोन आया। युवती ने उन्हें अपना नाम पूजा गुप्ता बताया। पूजा ने उन्हें बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है और उन्हें सस्ते में प्लॉट दिलवा सकती है। 16 जून को युवती पीड़ित को सस्ती प्रॉपर्टी दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ एक रिसोर्ट में ले गई।
विज्ञापन


वहां युवती ने एक कमरा लिया। युवती की हरकतों को देखकर पीड़ित घबराए तो युवती ने उन्हें तसल्ली दी और कहा कि हम खाना खाकर चलते हैं। इसके बाद वह दोनों कमरे में खाना खाकर वापस चले गए।      

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख रुपये की मांग की

property dealer blackmailed by Trapping in HoneyTrap, police busted  the gang
HONEY TRAP - फोटो : अमर उजाला

अगले दिन युवती के एक साथी ने शिकायतकर्ता को फोन कर सेक्टर-37 में बुलाया और कहा कि नहीं आए तो दुष्कर्म के मामले में बंद करवा देंगे। घबराकर वे वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें पास के एक पार्क में बुला लिया।

वहां आरोपियों ने उनसे पांच लाख रुपये की मांग की, नहीं तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने डर कर उन्हें उस समय 50 हजार रुपये दे दिए और बाकी रकम का इंतजाम करने के लिए चार-पांच दिन का समय मांगा।

पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो से की थी। क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी अनिल छिल्लर और उनकी टीम में शामिल एएसआई सुरेश मलिक ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। 


 

आरोपियों को फोन कर सराय में उसी पार्क में बुलाया

property dealer blackmailed by Trapping in HoneyTrap, police busted  the gang
honey trap

पुलिस के कहने पर पीड़ित सतीश कुमार ने आरोपियों को फोन कर सराय में उसी पार्क में बुलाया, जहां पहले पैसे दिए थे। पुलिस टीम पहले ही सादे कपड़ों में तैनात थी। जैसे ही तीन युवक वहां रुपये लेने पहुंचे पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवती भी पास मौजूद है।

पुलिस ने उसे भी धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रहलादपुर, दिल्ली निवासी चंद्रवीर, मोनू, गांव खेड़ीकलां निवासी मुकेश व मीठापुर, दिल्ली निवासी नेहा उर्फ पूजा गुप्ता बताए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चारों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
      
रोब झाड़ने के लिए बनवा रखा था एंटी करप्शन संस्था का कार्ड       
पकड़े गए आरोपियों में एक मुकेश स्पा सेंटर चलाता है। साथ ही उसने लोगों पर रौब झाड़ने के लिए ऑल इंडिया सोशल क्राइम एंड एंटी करप्शन संस्था का कार्ड भी बनवा रखा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इन्होंने सूरजकुंड व दिल्ली में दो और लोगों को भी इसी तरह ह नी ट्रैप में फंसा कर उनसे रुपये ऐंठे थे। पुलिस इनके साथियों की तलाश में जुटी है। उनसे कई और खुलासे होने की उम्मीद है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed