फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Program on the 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur in Delhi

Delhi: दिल्ली में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर कार्यक्रम, अरविंद केजरीवाल और सीएम मान होंगे शामिल

Sat, 25 Oct 2025 09:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 09:20 AM IST
सार

पंजाब सरकार दिल्ली में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होंगे। गुरुद्वारा सीस गंज और रकाब गंज में अरदास और कीर्तन दरबार होगा, गुरु साहिब की मानवतावादी शिक्षाओं को बढ़ावा देने का प्रयास।

विज्ञापन
Program on the 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur in Delhi
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब सरकार गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को दिल्ली में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इन कार्यक्रमों में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भाग लेंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास के साथ होगी, जहां गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद शाम को गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रमुख रागी भाई अमरजीत सिंह तान, भाई अनंतबीर सिंह, भाई चमनजीत सिंह लाल, भाई जोगिंदर सिंह रियाड़, भाई दविंदर सिंह सोढी और भाई जसकर्ण सिंह शबद कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर साहिब ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश कुर्बान कर दिया। उनकी यह बेमिसाल शहादत पूरी मानवता के लिए प्रेरणा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस अवसर पर आयोजित कीर्तन दरबार और लंगर में शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें। पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, राज्य सरकार गुरु तेग बहादुर की अमूल्य विरासत और उनके मानवतावादी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए राज्यभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
विज्ञापन


आयोजनों का मुख्य केंद्र श्री आनंदपुर साहिब रहेगा, जहां राज्य सरकार की देखरेख में श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रमुख समारोह होंगे। सरकार का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षा धर्मनिरपेक्षता, मानवता, साहस और दया को जन-जन तक पहुंचाना है। गुरु साहिब का जीवन अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का प्रतीक रहा है। पंजाब सरकार के ये कार्यक्रम गुरु साहिब की प्रेरक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज में भाईचारा, एकता व शांति के मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रयास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed