फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   problem discuss in builders buyers meeting

बिल्डर-बायर्स बैठक: खरीदार बोले-कब तक मिलेगा फ्लैट पर कब्जा

Thu, 08 Jun 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 08 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
 problem discuss in builders buyers meeting
builders buyers meeting

सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में बृहस्पतिवार को सेक्टर-100 के क्लाउड 9 प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड लोटस बुलेवार्ड स्पेसिया और ग्रेनाइटगेट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के खरीदारों की बिल्डरों के साथ बैठक हुई। इसमें प्राधिकरण के अधिकारी भी शामिल हुए। खरीदारों ने एक सुर में फ्लैट पर कब्जा दिलाने के लिए तय समय बताने की मांग की। इसके अलावा जिनको कब्जा मिल चुका है, उन्होंने सुविधाओं की कमी की बात उठाई। बिल्डर की ओर से निदेशक विदुर भारद्वाज ने खरीदारों को आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सेक्टर-100 के क्लाउड 9 प्रोजेक्ट के खरीदारों की मांग
- टावर 37 और 38 पर कब्जा कब दिया जाएगा।
- जिनको कब्जा मिल चुका है, उनको दो साल से जनरेटर से बिजली दी जा रही है। बिजली में उतार चढ़ाव से इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खराब हो रहे हैं। पानी टैंकर से दिया जा रहा है। इसका कनेक्शन कब तक मिलेगा।
विज्ञापन

- बचा हुआ काम करने के लिए फंड कहां से लाएंगे। जब भी कोई समय दिया जाता है, तो उसका पालन क्यों नहीं किया जाता।
- क्लब, स्वीमिंग पूल, प्रवेश द्वार सहित अन्य सुविधाओं की बहाली कब तक होगी।
- बिल्डर की सेफ्टी ऑडिट होनी चाहिए। लिफ्ट की सर्टिफिकेशन समाप्त हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं हुए हैं। फायर सेफ्टी नहीं है।
- आठ प्रतिशत सुपर एरिया बढ़ाने का पत्र दिया गया है, लेकिन सुपर एरिया नहीं बढ़ाया गया।
- बिल्डर पर प्राधिकरण का कितना पैसा बकाया है।

बिल्डर का जवाब
- टावर 37 और 38 का काम पूरा हो चुका है। 25 जून से कब्जा देना शुरू कर दिया जाएगा।
- 25 जून तक बिजली-पानी का कनेक्शन दे दिया जाएगा।
- आवश्यकता के लिए बैंक से लोन लिया गया है।
- प्रवेश द्वार 31 जुलाई और क्लब का काम 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।
- सेफ्टी ऑडिट के लिए मॉक ड्रिल करा लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों को चालू कराया जाएगा।
- सुपर एरिया के लिए प्राधिकरण में फॉर्म जमा करा दिया गया है।
- पांच लोगों की टीम काम की प्रगति की जांच कर सकती है।

प्राधिकरण के निर्देश
- टावर के हिसाब से बिल्डर कंप्लीशन शेड्यूल जमा कराए।
- पानी की पाइप लाइन के लिए मुख्य अभियंता जल से आख्या मांगी गई।
- सुविधाओं के लिए बिल्डर एक सप्ताह में शेड्यूल जमा कराए।
- सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए बिल्डर लिखित जवाब जमा कराए।
- 13 जून को प्राधिकरण की टीम स्थलीय जांच के लिए सोसायटी में जाएगी।
- 31 मार्च 2017 तक बिल्डर पर 28 करोड़ रुपये बकाया है।

सेक्टर-100 के ग्रेनाइटगेट प्रोजेक्ट के खरीदारों की मांग
- टावर 28, 29 और 30 के खरीदारों को कब तक फ्लैट पर कब्जा मिलेगा।
- स्टांप पेपर खरीद लिए, रजिस्ट्री नहीं हो रही।
- सुपर एरिया बढ़ाने का पत्र दिया, लेकिन बढ़ाया नहीं गया।
- बेसमेंट में कार धोने की वाणिज्यिक गतिविधि चलाई जा रही है।
- देर से कब्जा दिए जाने की सूरत में सहमति पत्र के मुताबिक बिल्डर उनको जुर्माना दे।

बिल्डर का जवाब
- टावर 28 और 29 का कब्जा 31 जुलाई और टावर 30 का कब्जा 31 अगस्त तक दे दिया जाएगा।
- शून्य अवधि की सुविधा मिलते ही एक सप्ताह में रजिस्ट्री होनी शुरू हो जाएगी।
- सुपर एरिया के लिए प्राधिकरण में फॉर्म जमा करा दिया गया है।
- कार धोने की सुविधा खरीदारों के लिए है।
- सहमति पत्र के मुताबिक  देरी से कब्जा देने परखरीदारों को जुर्माना दिया जाएगा।

प्राधिकरण के निर्देश
- बिल्डर टावर के हिसाब से काम पूरा होने का शेड्यूल बताए।
- प्राधिकरण की नियोजन विभाग की टीम स्थलीय निरीक्षण करेगी।

लोटस बुलेवार्ड प्रोजेक्ट:
- 2009 में आवंटन
- 84 करोड़ रुपये प्रीमियम जमा
- 2009 में लीज डीड
- निर्माण के लिए सात वर्ष का समय दिया गया था
- 8 में से पांच टावर का कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिला


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed