फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pro-Khalistani slogans written in Delhi

Delhi: कश्मीरी गेट फ्लाईओवर के पास दीवारों पर लिखे खालिस्तानी समर्थक नारे, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 29 Sep 2023 01:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pro-Khalistani slogans written in Delhi
दिल्ली पुलिस ने मिटाए नारे - फोटो : ANI

भारत और कनाडा में चल रहे विवाद के बीच प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसने राजधानी के आईएसबीटी के नजदीक खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखवाए हैं। वीडियो के जरिये पुलिस को जैसे ही इसका पता चला तो फौरन टीम को वहां भेज दिया गया।

विज्ञापन

आईएसबीटी से सीलमपुर की ओर जाने वाले युधिष्ठिर सेतु की रेलिंग पर देश-विरोधी स्लोगन लिखे थे। इनको तुरंत पेंट कर हटा दिया गया। छानबीन के बाद मामला भी दर्ज कर लिया गया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस के अलावा स्पेशल सेल को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्लोगन लिखने वाले लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

इसी तरह जी-20 से पूर्व 27 अगस्त को पश्चिम दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर देश विरोधी नारे लिखे मिले थे। लगातार एसएफजे संगठन का मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू देश के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त है। उसने स्लोगन लिखवाने के बाद वीडियो जारी कर हमले की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उनकी टीम को 27 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिये एक वीडियो मिला था। उसमें कुछ लोगों ने देश के खिलाफ आपत्तिजनक नारे दीवारों पर लिखे हुए थे। फौरन कई टीमें बनाकर पूरे उत्तरी जिले की पड़ताल की गई। छानबीन के दौरान पुलिस को स्लोगन मिल गए।

सभी स्लोगन आईएसबीटी से सीलमपुर की ओर जाने वाले युधिष्ठिर सेतु की रेलिंग पर लिखे हुए थे। छानबीन के बाद कश्मीरी गेट थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हरकत किसने की। पुलिस एरिया के डंप डाटा से भी पड़ताल कर रही है। चूंकि मामला एसएफजे से जुड़ा था, इसलिए इसकी जांच में स्पेशल सेल को भी शामिल कर लिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed