फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Gandhi will participate in Nyay Yatra on February 24 in Moradabad

Nyay Yatra: राहुल के साथ इस दिन जुड़ेंगीं प्रियंका, कांग्रेस के अभियान को मिलेगी धार; सेहत पर सामने आई यह बात

Tue, 20 Feb 2024 06:30 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Feb 2024 06:30 AM IST
सार

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को यूपी के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi will participate in Nyay Yatra on February 24 in Moradabad
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को यूपी के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शरीर में पानी की कमी और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद यहां लाया गया था। हालांकि, इलाज के बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन


प्रियंका गांधी स्वास्थ्य कारणों की वजह से बीते शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं पाई थीं। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। इस बीच प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा था, 'मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होउंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed