फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Gandhi raises questions on UP govt over journalist attacked by crooks 

गाजियाबाद में पत्रकार पर हमले को लेकर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं- जंगलराज में कोई कैसे सुरक्षित रहेगा

Tue, 21 Jul 2020 01:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 21 Jul 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi raises questions on UP govt over journalist attacked by crooks 
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की माता कॉलोनी में सोमवार देर रात स्कूटी सवार बदमाशों ने पत्रकार को गोली मार दी। इस घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया।

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट किया कि गाजियाबाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है। यहां कानून व्यवस्था का ये आलम है तो आप पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा लीजिए।
विज्ञापन


एक पत्रकार को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उन्होंने भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी थी। इस जंगलराज में कोई भी आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मालूम हो कि सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए पत्रकार को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में मंगलवार सुबह गाजियाबाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सस्पेंड कर दिए गए हैं।




पुलिस की लापरवाही से हुई घटना...
बताया जा रहा है कि विक्रम जोशी के रिश्ते में लगने वाली एक लड़की के साथ कुछ दिन पहले छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इस संबंध में थाने में नामजद शिकायत की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, जबकि आरोपी पीड़ित पक्ष को लगातार धमकी दे रहे थे। परिजनों का कहना कि विक्रम जोशी पीड़ित परिवार की पैरवी कर रहे थे। इसी बात को लेकर तैश में आकर आरोपी ने घटना को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed