फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Gandhi met Jaiprakash Agarwal

Delhi: नए प्रदेश अध्यक्ष बनाने की सुगबुगाहट, प्रियंका गांधी ने की जेपी से मुलाकात

Tue, 29 Aug 2023 05:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Aug 2023 05:58 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान जयप्रकाश अग्रवाल को प्रदेश की कमान देना चाह रहा है, लेकिन उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनने से मना कर दिया। इस कारण प्रियंका गांधी उन्हें मनाने के लिए उनके घर गई है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi met Jaiprakash Agarwal
प्रियंका गांधी और जयप्रकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस में परिवर्तन करने की कवायद तेज कर दी है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान जयप्रकाश अग्रवाल को प्रदेश की कमान देना चाह रहा है, लेकिन उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनने से मना कर दिया। इस कारण प्रियंका गांधी उन्हें मनाने के लिए उनके घर गई है। जयप्रकाश अग्रवाल के गांधी परिवार के साथ काफी अच्छे संबंध है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार का कार्यकाल पूरे होने पर उनके स्थान पर नई नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। वह अविवादित व संगठन को मजबूत करने में सक्षम नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाह रही है। हालांकि, पार्टी ने एक बार फिर किसी युवा को अध्यक्ष बनाने पर विचार किया था, लेकिन ऐसे कई युवाओं का रिपोर्ट कार्ड सही नहीं मिला। लिहाजा उसने युवाओं के बजाए पुराने नेता को अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने अपने स्तर पर जयप्रकाश अग्रवाल को अध्यक्ष बनाने का मन बनाया और उनको मध्यप्रदेश के प्रभारी पद से मुक्त किया, लेकिन जब उनसे बात की तो उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। लिहाजा उन्हें मनाने की कोशिश शुरू की गई और प्रियंका गांधी के उनके घर जाने के घटनाक्रम को इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed