फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   priyanka gandhi co passenger said he has bomb on igi airport

प्रियंका गांधी का सहयात्री चिल्लाया, मेरे पास बम है

Wed, 03 Feb 2016 07:30 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
 priyanka gandhi co passenger said he has bomb on igi airport

सोमवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा तफरी की स्थिती पैदा हो गई जब चेकिंग के दौरान एक शख्स अचानक चिल्ला पड़ा कि उसके पास बम है।

विज्ञापन


तलाशी में लगे सीआईएसएफ के जवान भी सतर्क हो गए क्योंकि उस शख्स के बैग की तलाशी के दौरान मेटल डिटेक्टर ने खतरे का संकेत दे दिया था।

असल में यह शख्स जेट एयरवेज के विमान संख्या 9W-821 से यात्रा करने वाला था और इसी विमान में एसपीजी सुरक्षा प्राप्त प्रियंका गांधी भी दिल्ली से चेन्नई जाने वाली थीं।
विज्ञापन


एसपीजी सुरक्षाकर्मियों सहित प्रियंका गांधी भी उस वक्त एयरपोर्ट पर ही मौजूद थीं। पहली बार जब मेटल डिटेक्टर ने खतरे का संकेत दिया तो इस शख्स ने बताया कि उसके बैग में कुछ सिक्के हैं जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार मेटल डिटेक्टर ने दिया खतरे का संकेत

 priyanka gandhi co passenger said he has bomb on igi airport

सुरक्षा कर्मियों ने उसे सिक्के निकालने के लिए बोला। अगली बार चेक करने पर मेटल डिटेक्टर ने फिर से खतरे का संकेत दिया। इस बार उसने बताया कि उसके बैग में एक पेन है।

पेन निकालने के बाद एक फिर से उसकी तलाशी शुरु हुई तो यात्री ने चिल्लाते हुए बोला कि उसके पास बम है। इतना सुनते ही एयरपोर्ट पर लगे सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए और तुरंत ही अलार्म बजा दिया गया।

दिल्ली पुलिस, आईबी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के सुरक्षाकर्मी भी तुरंत वहां पहुंच गए और साथी यात्रियों सहित इस संदिग्‍ध व्यक्ति को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।

छह घंटे तक चली पूछताछ

 priyanka gandhi co passenger said he has bomb on igi airport

लगभग छह घंटे की तलाशी के बाद सामने आया कि सुरक्षा कर्मियों ने जिस शख्स को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा था वह लेदर के निर्यात का काम करने वाला एक बड़ा व्यापारी है और उसके साथ चीन से आए कुछ लोग थे।

इस बीच विमान की भी तलाशी ली गई और सुरक्षा कारणों से एसपीजी ने निर्णय लिया कि प्रियंका गांधी को उस विमान से न जाने देना ही उचित है। अंततः प्रियंका गांधी को उस विमान की जगह दूसरा विमान पकड़ कर चेन्नई जाना पड़ा।

बता दें‌ कि पिछले हफ्ते आईजीआई एयरपोर्ट से काठामांडू जाने वाले दो विमानों को बम की सूचना के बाद रद्द किया गया था। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में हाईअलर्ट जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed