फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Gandhi News: Priyanka Gandhi attacked on Yogi government mission shakti failed in UP

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, यूपी में फेल रहा भाजपा सरकार का ‘मिशन शक्ति’

Wed, 02 Dec 2020 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Dec 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi News: Priyanka Gandhi attacked on Yogi government mission shakti failed in UP
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया ‘मिशन शक्ति’ अभियान विफल साबित हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक खबर भी ट्वीट की और लिखा कि युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी। इसकी शुरुआत के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed