प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा-'पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है, बचा रहा है'
कानून की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बाद में छात्रा को पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में विशेष जांच दल एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
प्रियंका ने ट्वीट किया कि महज एक साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे। मामला अखबारों में उछला था।
कांग्रेस महासचिव ने लिखा कि बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था। चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मात्र एक साल पहले शाहजहाँपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे। मामला अखबारों में उछला था।
बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था।https://t.co/JmG27IjBKG— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 29, 2019