फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Chopras uncle looted by miscreants in Model town area

दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अंकल से स्कूटी सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 May 2020 07:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 May 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopras uncle looted by miscreants in Model town area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व मिस वर्ल्ड और मौजूदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अंकल के साथ दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में लूटपाट हो गई। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनका मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन व एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी तो उतर-पश्चिम जिला पुलिस हरकत में आई। जिले की पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्य ने बताया कि झपटमारी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 


पुलिस आईएमईआई नंबर और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मीरा चोपड़ा के पिता सुदेश चोपड़ा से भी जानकारी मांगी है।

पुलिस के मुताबिक मीरा चोपड़ा के पिता व प्रियंका के चाचा सुदेश चोपड़ा परिवार के साथ ई-ब्लॉक मॉडल टाउन में रहते हैं। मंगलवार शाम को वह घर से टहलने के लिए निकले थे। इस बीच सवा छह बजे वह प्रिंस रोड, कल्याण विहार, मॉडल टाउन के पास पहुंचे।  


तभी स्कूटी सवार दो बदमाश वहां आए और सुदेश को चाकू दिखाकर उनका कीमती मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार ने मामले की शिकायत उस समय पुलिस से नहीं की। बुधवार सुबह मीरा चोपड़ा ने ट्वीट किया तो पुलिस हरकत में आई।  

पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर लिया। ऐसे में पुलिस की कई टीमें आरोपी बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी कुछ अहम सुराग हाथ लगने की भी बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed