फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private sleeper bus caught fire on Delhi Jaipur highway people died and several injured

Gurugram: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर प्राइवेट बस में लगी आग, हादसे में दो की मौत, 12 लोग झुलसे

Thu, 09 Nov 2023 12:48 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Nov 2023 12:48 AM IST
सार

हाईवे पर स्थित गूगल ऑफिस के सामने हुए हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से झुलस हुए। सभी को मेदांता और नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Private sleeper bus caught fire on Delhi Jaipur highway people died and several injured
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार देर शाम एक प्राइवेट बस में आग लग गई। हाईवे पर स्थित गूगल ऑफिस के सामने हुए हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से झुलस हुए। सभी को मेदांता और नागरिक अस्पताल ले जाया गया। इनमें से कुछ को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर दिल्ली बॉर्डर तक करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और डीसी निशांत कुमार यादव समेत कई अधिकारी मौके पर थे। बस अरुणाचल प्रदेश नंबर की बताई जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डबल डेकर बस में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित गूगल ऑफिस के सामने अचानक धुआं उठने लगा। मामले की गंभीरता को समझते हुए चालक ने बस को रोककर सवारियों को उतरने के लिए कहा। देखते ही देखते बस पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुकी थी। चीख पुकार के साथ ही यात्रियों ने बस की खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। इसके बावजूद कुछ लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों की पहचान नहीं हो सकी
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में बस पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए थे। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि बचाव कार्य के दौरान बस से बुरी तरह से झुलसी हालत में दो शव निकाले गए। शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

कई एंबुलेंस पहुंचीं
हाईवे पर बस में लगी आग पर स्थानीय अधिकारियों ने तत्काल ही कार्रवाई की और मौके पर बचाव व राहत टीम को रवाना कर दिया। ऐसे में झुलसे हुए लोगों के लिए मौके पर कई एंबुलेंस पहुंचीं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने झुलसे हुए लोगों को तत्काल ही एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

30 से 50 फीसदी तक झुलसे
जिला नागरिक अस्पताल के डाॅक्टर मानव के अनुसार, सात लोगों को झुलसी हालत में अस्पताल लाने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यात्री 30 से 50 फीसदी तक झुलसे।

यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला
हादसे के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे घंटों प्रभावित रहा। छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला। इसके बावजूद लोगों को जाम से घंटों जूझना पड़ा। इससे दिल्ली से आने वाहन चालकों को परेशानी हुई। यात्री राकेश ने बताया कि दिल्ली से सोहना जाने में उन्हें हाईवे पर ही दो घंटे जाम में जूझना पड़ा।

सर्विस रोड से निकाला ट्रैफिक
ट्रैफिक पुलिस ने जाम पर काबू पाने के लिए सर्विस रोड की ओर वाहनों को डायवर्ट कर दिया। जाम में फंसे वाहन चालकों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ रही। इससे कुछ ही देर में सर्विस रोड पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे के दो घंटे बाद भी हाईवे पर जाम लगा हुआ था।

बस में लगी आग से दो लोगों के शव बचाव कार्य के दौरान निकाले गए। बस दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। बस में कुल कितने यात्री सवार थे और कहां जा रहे थे, इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
- विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed