{"_id":"95f32b33476f797f244e226a3518999a","slug":"private-companies-will-provide-water-for-fire-brigade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनियों से पानी लेगा फायर बिग्रेड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनियों से पानी लेगा फायर बिग्रेड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 04 Oct 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर ब्रिगेड ने दीपावली पर पानी की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख कंपनियों के बने भूमिगत जलाशयों में पानी की पर्याप्त मात्रा स्टाक रखी जाएगी।
विज्ञापन
शहर में सार्वजनिक जलाशयों का अभाव है। घने बसे शहर में और फैक्ट्रियों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए पानी की तलाश में यहां से वहां भटकना होता है।
विज्ञापन
कई निजी कंपनियों में भूमिगत जलाशय बनाए हुए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां इन जलाशयों से पानी लेकर आग बुझाने में प्रयुक्त करती हैं।
दीपावली के चलते फायर ब्रिगेड ने अतिरिक्त पानी का प्रबंध करने के निर्देश संबंधित कंपनियों को दिए हैं। श्रीराम पिस्टन कंपनी और लोहियानगर के ट्रीटमेंट प्लांट में भूमिगत जलाशय बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें करीब 50 टैंकर पानी एकत्रित रहता है। दीपावली के चलते इनकी क्षमता में 20 टैंकरों की अतिरिक्त बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।
श्रीराम ट्रीटमेंट प्लांट के जीएम केके अग्रवाल ने बताया कि फायर बिग्रेड का पत्र प्राप्त हो गया है। उनकी जरूरत के अनुसार पानी का स्टाक तैयार किया जा रहा है।