फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private buses of other states will no longer cause jams in Delhi

Delhi Traffic: दूसरे राज्यों की प्राइवेट बसें, अड्डे से ही ले सकेंगी सवारियां, एलजी की पहल पर शुरू ये कवायद

Fri, 18 Oct 2024 10:48 AM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Oct 2024 10:48 AM IST
सार

यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब दिल्ली के तीनों आईएसबीटी से ही निजी बसें संचालित हो सकेंगी और इन बसों के लिए ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट अनिवार्य है।

विज्ञापन
Private buses of other states will no longer cause jams in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

दूसरे राज्यों की प्राइवेट बसें (डग्गामार बसें) अब दिल्ली में जाम का कारण नहीं बन सकेंगी। ये बसें चिन्हित बस अड्डों से ही सवारियां बैठाएंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना की पहल पर दिल्ली पुलिस ने डग्गामार बस चालकों की मनमानी को रोकने के लिए कवायद शुरू की है। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक सितंबर से लेकर 15 अक्तूबर तक कुल 2023 डग्गामार बसों का चालान किया और 503 बसों को जब्त किया।

विज्ञापन

यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब दिल्ली के तीनों आईएसबीटी से ही निजी बसें संचालित हो सकेंगी और इन बसों के लिए ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट अनिवार्य है। ये बसें आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सरायकालेखां से ही सवारियां बैठा सकेंगी। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में निजी बसें दूसरे राज्यों के लिए चलती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरह से शाम के समय दिल्ली के कई इलाकों में प्रतिदिन अवैध बस स्टैंड बन जाते हैं। इन बसों की टिकट बुकिंग मोबाइल पर दिए गए नंबर से होती है। इनमें स्लीपर सुविधा वाली बसें भी शामिल हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने इन डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान एक सितंबर से शुरू किया है।

विज्ञापन

अब डग्गामार बसें बस अड्डों से ही सवारी बैठा सकेंगी। अगर चालकों ने बस अड्डे के बाहर से सवारियां बैठाई तो उनका पांच से 20 हजार का चालान किया जा रहा है। डग्गामार बसों के चालक अगर बीच रोड पर सवारी बैठाते हैं तो इससे जहां जाम लगता है वहीं इन सड़क दुर्घटनाएं भी होती हैं। 

परिवहन अधिकारियों का ये कहना है
परिवहन विभाग का कहना है कि दूसरे राज्यों के चलने वाली प्राइवेट बसें बस अड्डों के अंदर से चलनी शुरू हुई हैं धीरे-धीरे संख्या बढ़ रही है। विभाग का कहना है कि बसें बस अड्डे के अंदर से चलनी चाहिए।

क्या बोले अधिकारी
ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। जब्त की गई बसों को बुराड़ी स्थित परिवहन की पिट में भेजा जा रहा है। इससे जहां जाम से निजात मिल रही है। वहीं सड़क दुर्घटना होने की संभावना भी कम हो हो जाती है।  -राजीव रावल, पुलिस उपायुक्त, नार्थन रेंज, दिल्ली यातायात पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed