फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prisoners released on Parole due to coronavirus impact again found doing crimes

दिल्ली: कोरोना के कारण जेल से छोड़े गए बदमाश बने सिरदर्द, फिर से कर रहे अपराध

Tue, 23 Jun 2020 10:24 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 23 Jun 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
prisoners released on Parole due to coronavirus impact again found doing crimes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के दौरान पैरोल व जमानत पर छोड़े गए बदमाश दिल्ली की पुलिस व जनता के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। ये बदमाश ताबड़तोड़ वारदात कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन में छोड़े गए 94 बदमाशों को अब तक पकड़ा है। वहीं लॉकडाउन से पहले जमानत व पैरोल पर छोड़े गए 133 बदमाश पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


तिहाड़ जेल में बंद ऐसे कैदियों, जिनके अपराध की सजा सात वर्ष से कम है और उन्होंने पैरोल/जमानत मांगी थी, उनको अदालत ने छोड़ने के निर्देश दिए थे। जेल से निकलते ही ज्यादातर बदमाश फिर से अपराध करने लगे। लॉकडाउन के दौरान जिन बदमाशों को पैरोल दी गई थी उनमें से दिल्ली पुलिस ने कई बदमाशों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस ने दो, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने छह, शाहदरा ने पांच, दक्षिणी जिले की पुलिस ने नौ, दक्षिण-पूर्वी जिले की पुलिस ने सात, मध्य जिले ने सात, उत्तरी जिले ने पांच, बाहरी-उत्तरी जिले ने आठ, रोहिणी जिले ने 13, बाहरी जिले ने सात, द्वारका जिले ने 13 और दक्षिण-पूर्वी जिले ने 9 बदमाशों को पकड़ा है। उत्तर-पश्चिमी, पश्चिमी व नई दिल्ली जिले में एक भी बदमाश नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जिले ने 9 बदमाशों तिगड़ी निवासी कयूम उर्फ बदरी, संगम विहार निवासी सतनाम, मदनगीर निवासी पी. सिल्वा, निजामुद्दीन निवासी तालिम उर्फ तमिल, अंबेडकर नगर निवासी सीजो चंद्रन उर्फ नदर उर्फ प्रिंस, आश्रम निवासी विक्रम दास उर्फ आसिफ, दक्षिण पुरी निवासी अरुण उर्फ बौना और लोदी कॉलोनी निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। 

कयूम को 28 मई, सतनाम को 20 अप्रैल, पी. सिल्वा को 16 अप्रैल, तालिम को 27 मार्च, सीजो को 16 मई, विक्रम दास को 30 मार्च, राहुल व अरुण को आठ मार्च को पैरोल मिली थी। दक्षिण जिला पुलिस ने लॉकडाउन से पहले जमानत पाने वाले तीन बदमाशों राहुल, दिनेश और किशन को गिरफ्तार किया है।


उधर, लॉकडाउन से पहले जमानत पर छूटे 133 बदमाश भी अपराध में गिरफ्तार किए गए हैं। पूर्वी जिला पुलिस ने 9, उत्तर-पूर्वी ने 10, शाहदरा जिला पुलिस ने 12, दक्षिण जिला पुलिस ने तीन, दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने तीन, मध्य जिला पुलिस ने एक, उत्तरी जिला पुलिस ने 18, बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस ने 9, उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने तीन, रोहिणी जिला पुलिस ने पांच, पश्चिमी जिला पुलिस ने पांच, बाहरी जिला पुलिस ने 33, द्वारका पुलिस ने 11, नई दिल्ली जिला पुलिस ने पांच और दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने छह बदमाश पकड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed