{"_id":"62339e7be5d4ea741041565b","slug":"prisoners-play-holi-in-tihar-jail-as-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष इंतजाम: जेल में पहले की तरह होली खेल सकेंगे कैदी, कैदियों की हरकत पर जेल कर्मियों की होगी विशेष नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष इंतजाम: जेल में पहले की तरह होली खेल सकेंगे कैदी, कैदियों की हरकत पर जेल कर्मियों की होगी विशेष नजर
Fri, 18 Mar 2022 02:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Mar 2022 02:17 AM IST
सार
होली के मद्देनजर जेल परिसर में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैदियों ने कार्यक्रम में काफी उत्साह से भाग लिया। होली को विशेष बनाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष भोजन का भी इंतजाम किया गया है। होली के दिन खीर, गुजिया की विशेष व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में होली की तैयारी जोरों पर है। बृहस्पतिवार को जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल तिहाड़ जेल परिसर में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं है। इसे देखते हुए जेल परिसर में पहले की तरह होली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
होली के मद्देनजर जेल परिसर में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैदियों ने कार्यक्रम में काफी उत्साह से भाग लिया। होली को विशेष बनाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष भोजन का भी इंतजाम किया गया है। होली के दिन खीर, गुजिया की विशेष व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद कैदियों ने एक दूसरे को होली की शुभकामना दी। उनका कहना है कि होली सामूहिक रूप से नहीं मनाई जाएगी। वार्ड में बंद कैदी एक दूसरे के साथ होली खेल सकते हैं। लेकिन इस दौरान जेल कर्मी पूरी सर्तकता बरतेंगे। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए सभी कैदियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इस दौरान उसी कैदी को वार्ड से निकलने की इजाजत होगी, जिनके पास बारह निकाले का विशेष कारण होगा। जेल कर्मी इस दौरान इस बात का ध्यान रखेंगे कि कोई कैदी दूसरे कैदी के साथ कोई आपत्तिजनक हरकत न करे।
विज्ञापन