फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prisoners play holi in tihar jail as before

विशेष इंतजाम: जेल में पहले की तरह होली खेल सकेंगे कैदी, कैदियों की हरकत पर जेल कर्मियों की होगी विशेष नजर

Fri, 18 Mar 2022 02:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Mar 2022 02:17 AM IST
सार

होली के मद्देनजर जेल परिसर में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैदियों ने कार्यक्रम में काफी उत्साह से भाग लिया। होली को विशेष बनाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष भोजन का भी इंतजाम किया गया है। होली के दिन खीर, गुजिया की विशेष व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन
prisoners play holi in tihar jail as before
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिहाड़ जेल में होली की तैयारी जोरों पर है। बृहस्पतिवार को जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल तिहाड़ जेल परिसर में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं है। इसे देखते हुए जेल परिसर में पहले की तरह होली मनाई जाएगी।  

विज्ञापन


होली के मद्देनजर जेल परिसर में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैदियों ने कार्यक्रम में काफी उत्साह से भाग लिया। होली को विशेष बनाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष भोजन का भी इंतजाम किया गया है। होली के दिन खीर, गुजिया की विशेष व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद कैदियों ने एक दूसरे को होली की शुभकामना दी। उनका कहना है कि होली सामूहिक रूप से नहीं मनाई जाएगी। वार्ड में बंद कैदी एक दूसरे के साथ होली खेल सकते हैं। लेकिन इस दौरान जेल कर्मी पूरी सर्तकता बरतेंगे। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए सभी कैदियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इस दौरान उसी कैदी को वार्ड से निकलने की इजाजत होगी, जिनके पास बारह निकाले का विशेष कारण होगा। जेल कर्मी इस दौरान इस बात का ध्यान रखेंगे कि कोई कैदी दूसरे कैदी के साथ कोई आपत्तिजनक हरकत न करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed