फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Principal Secretary Labour summoned by millers.

प्रमुख सचिव श्रम ने किया मिल मालिकों को तलब

Wed, 12 Nov 2014 01:54 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Wed, 12 Nov 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary Labour summoned by millers.

बंद पड़ी मोदी कपड़ा मिल के मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। प्रमुख सचिव श्रम शैलेज कृष्ण ने 14 नवंबर को त्रिपक्षीय वार्ता के लिए केके मोदी, एसके मोदी और डीके मोदी को तलब किया है।

विज्ञापन


बता दें कि रालोद विधायक सुदेश शर्मा के प्रयासों से मोदी कपड़ा मिल पर मजदूरों के बकाया को लेकर विधानसभा की संसदीय समिति का गठन किया गया था।

मंगलवार को मोदीनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक सुदेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को लखनऊ में आयोजित बैठक में प्रमुख सचिव श्रम शैलेज कृष्ण ने 14 नवंबर को पुन: बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उक्त बैठक में मोदी क्लाथ मिल (मोदी स्पिनिंग मिल्स कंपनी लिमिटेड की इकाई) राजपूताना फर्टिलाइजर लि., मोदी एक्सपोर्ट्स प्रोसेसर लि., मार्डन स्पिनर्स लि., मोदी टेली फाइबर लि., विशाल सेंटेक्स के प्रबंधकों डॉ. डीके मोदी, केके मोदी, एसके मोदी को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधि भी शरीक होंगे। लखनऊ के बापू भवन स्थित प्रमुख सचिव के दफ्तर में होने वाली इस बैठक में मजदूरों के बकाया भुगतान संबंधी समस्या के समाधान की उम्मीद है।

इन बिंदुओं पर मांगा जवाब
1- कपड़ा मिल परिसर में किस वर्ष से शिक्षण संस्थाएं चल रही हैं और इनके क्या मानक हैं।
2- शैक्षणिक संस्थाओं में उपयोग की जा रही भूमि कितनी है और उनका बैनामा संस्था के नाम कब हुआ।
3- किन वर्षों में किराया, लीज, बैनामा संस्था के नाम की कार्यवाही संपन्न की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed