फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime Minister Narendra Modi will address Eleven thousand students in hackathon today

हैकाथन में आज छात्रों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देंगे 'गुरु मंत्र'

Fri, 30 Mar 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 30 Mar 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will address Eleven thousand students in hackathon today
pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को हैकाथन इंडिया ग्रांड फिनाले के प्रतिभागियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। वह इस दौरान यूपी के चार केंद्रों सहित देशभर के 17 राज्यों के 28 केंद्रों के उन 11 हजार विद्यार्थियों से जुड़ेंगे जिन्होंने सरकारी मंत्रालयों के कामकाज में आने वाली अड़चनों को दूर करने के आइडियाज दिए हैं। 

विज्ञापन


एआईसीटीई की ओर से तकनीकी कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हैकाथन के दूसरे चरण में नई खोज करने वाले विद्यार्थियों और उनके आइडिया चुने जाने हैं। 
जिले के दो शिक्षण संस्थानों में ग्रेनो के एनआइईटी और नोएडा के जेएसएस कॉलेज में हैकॉथन का ग्रांड फिनाले आयोजित किया जा रहा है। 

अगले दो दिनों तक लगातार 36 घंटे तक केंद्रों में प्रतियोगिता चलेगी। एनआईईटी में 55 कॉलेजों के करीब 464 विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को शाम करीब 7.45 से लेकर करीब 8.30 तक प्रधानमंत्री इन विद्यार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। इसके बाद मानव संसाधन केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


हैकाथन के जरिए युवा सरकार की स्टार्ट अप योजना पर अपने विचार देंगे। सरकारी कामकाज को व्यापक और सरल बनाने के सुझाव देंगे और विद्यार्थियों की टीम ऐसे साफ्टवेयर बनाएगी जिनसे विभागों के काम में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prime Minister Narendra Modi will address Eleven thousand students in hackathon today
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

सभी मंत्रालयों ने अपनी कार्यप्रणाली में आने वाली समस्याओं को पहले ही हैकॉथन में शामिल छात्रों को बता चुकी है। जिसको लेकर छात्र काम कर रहे हैं। हैकाथन में 8 सदस्यों की एक टीम होगी जो लगातार अपने सॉफ्टवेयर या शोध पर काम करेगी। 

इसमें प्रोग्रामिंग और कोडिग भी शामिल है। 36 घंटे का समय दिया जाएगा। आयोजन में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय का मुख्य रूप से सहयोग रहेगा।

29 मंत्रालयों ने बताईं 598 समस्याएं 
29 मंत्रालयों के ओर से 598 समस्याएं दी गई हैं। हैकॉथन के दूसरे चरण में देश भर के 1200 से अधिक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने भाग लिया है। जिनके 7531 विचारों को शामिल किया गया है। 390 लोग इनके विचारों का मूल्यांकन कर अवलोकन कर रहे हैं। फाइनल चरण में 1168 टीमें हैं। इनमें सिर्फ 135 टीमों को आखिरी में चुना जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed