फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime Minister narendra Modi in Dwarka and Sonia Gandhi attend Dussehra celebration on lal quila

दशहरा: द्वारका में पीएम मोदी, लाल किले पर सोनिया गांधी होंगी मौजूद

Mon, 07 Oct 2019 07:33 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Oct 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister narendra Modi in Dwarka and Sonia Gandhi attend Dussehra celebration on lal quila
पीएम मोदी और सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को दशहरे पर्व को लेकर राजधानी की रामलीलाओं में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लालकिला की जगह द्वारका श्रीरामलीला कमेटी के मंच पर मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


वहीं, लाल किला स्थित माधवदास पार्क में श्रीधार्मिक रामलीला में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उपस्थित रहेंगी। 
विज्ञापन


वीवीआईपी गतिविधियों के चलते सोमवार को दिल्ली पुलिस ने भी इन स्थलों पर सुरक्षा के बंदोबस्त बढ़ा दिए हैं। लाल किला मैदान और द्वारका की रामलीला कमेटियों के साथ आस-पास के इलाके का राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को जायजा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरे को लेकर रामलीलाओं में कहीं 60 तो कहीं 80 फुट तक ऊंचाई के पुतले तैयार किए हैं। रोहिणी के जपानी पार्क में करीब 60 तो इंद्रप्रस्थ रामलीला में 80 फुट के रावण का दहन किया जाएगा। यहां कुंभकरण की 70 और मेघनाद के पुतले की करीब 65 फुट ऊंचाई रखी है।

द्वारका सेक्टर 10 स्थित रामलीला आयोजक राजेश गहलोट ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रामलीला में शामिल होंगे। करीब 24 एकड़ के मैदान में चल रही रामलीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दर्शकों को संबोधित भी कर सकते हैं। 

वहीं श्रीधार्मिक रामलीला के रवि जैन ने बताया कि उनके यहां शाम 5 बजे उपराष्ट्रपति, पूर्व पीएम और सोनिया गांधी दशहरा लीला में शामिल होने के लिए उपस्थित रहेंगी।

ज्यादातर रामलीलाओं के आयोजकों ने इस बार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए पुतलों में करीब 20 से 30 फीसदी आतिशबाजी का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। वहीं कुछ रामलीलाओं में ग्रीन पटाखे का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं कोल्ड पटाखे भी जलते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed