{"_id":"57d165b34f1c1bbc0a3177be","slug":"prime-maternity-campaign-was-examined-27-pregnant-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत हुई 27 गर्भवती महिलाओं की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत हुई 27 गर्भवती महिलाओं की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार को स्टाफ नर्स पूनम व अंजूबाला ने 27 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
हालांकि स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल होने की वजह से महिलाओं के रक्त व पेशाब की जांच नहीं हो सकी।
सिविल अस्पताल के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है।
उन्होंने बताया कि यदि नौ तारीख का अवकाश होता है तो 10 तारीख को उनके स्वास्थ्य की जांच की जाती है।